फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम 2

क्राइम 2

Tue, 18 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
क्राइम 2
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिद्घन पुल के पास डाउन ट्रैक पर मोहल्ला आजादपुरा निवासी युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार आजादपुरा निवासी रामनरेश कुशवाहा पुत्र रामेश्वर प्रसाद 26 साल अपने परिवार के साथ इंदौर में रहकर मजदूरी करता है। छोटे भाई की बेटी के दस्टोन में शामिल होने के लिए वह 13 जुलाई को आजादपुरा स्थित घर में अकेला आया था। परिजनों ने बताया कि रविवार की शाम सात बजे खाना खाकर वह घर से निकल गया और फिर वापस नहीं आया। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन पता नहीं चला। सोमवार की सुबह पुलिस को उसका शव सिद्घन पुल के पास खंभा नंबर 1039/20 डाउन ट्रैक पर मिला। इसी दौरान कांशीराम कालोनी निवासी किसी पहचान के व्यक्ति ने पहचान कर छोटे भाई को सूचना दी। मौके पर पहुंचे भाई ने मृतक की शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

--------------------------------
मामूली विवाद में भिड़े दो पक्ष
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गनगौरा गांव में पानी भरने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। कोतवाली पहुंचे दोनों पक्षों से तहरीर लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गनगौरा गांव में तुलसी पुत्र मल्थू अहिरवार व सकुन पत्नी तुलसी का अपने ही परिवार के कस्तूरी बाई पत्नी चिप्पा व संतोष पुत्र चिप्पा का चार दिन पहले हैडपंप पर पानी भरने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद गांव में ही बैठी पंचायत ने मामले का राजीनामा कर रफा-दफा करवा दिया। रविवार की शाम तुलसी का पुत्र धर्मेंद्र हैडपंप पर पानी भरने जा रहा था। इसी दौरान संतोष की पत्नी मालती ने उससे कुछ कह दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। कोतवाली पहुंचे दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------
उधारी के रुपये मांगने पर किया हमला
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर मोहल्ला निवासी युवक को उधारी के रुपये मांगना मंहगा पड़ गया। रुपये लेने वालों ने उसे ब्लेड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। नेहरू नगर निवासी ललित कुमार पुत्र लाल सिंह जाटव उम्र 25 साल ने पांच दिन पहले एक युवक को पांच सौ रुपये उधार दिए थे। आरोपी युवक ने दो दिन बाद छह सौ रुपये लौटाने का वादा किया था। रविवार को आरोपी युवक अपने चाचा के लड़के के साथ मोहल्ले में ही घूम रहा था। इसी दौरान लाला सिंह ने उधार दिए रुपयों की मांग की। इस पर भड़कते हुए आरोपी के चाचा के लड़के ने गाली-गलौज करते हुए ब्लेड से हमला कर दिया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed