फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जामुन के पेड़ बेचकर बिचौलिये कर रहे कमाई

जामुन के पेड़ बेचकर बिचौलिये कर रहे कमाई

Mon, 26 Jun 2017 01:55 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
जामुन के पेड़ बेचकर बिचौलिये कर रहे कमाई

विज्ञापन
जामुन के पेड़ बेचकर बिचौलिए कर रहे कमाई

ललितपुर।
पाली घटवार मार्ग पर कुछ बिचौलिए विभाग की आड़ लेकर खड़े दर्जनों जामुन के पेड़ों को बेचकर कमाई कर रहे हैं। इसकी भनक वन विभाग के अफसरों को भी नहीं है। ऐसे में जामुन के पेड़ के खरीदार खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
75 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फैले जंगल में विभिन्न प्रजातियों के पेड़ लगे हुए हैं। पाली घटवार मार्ग पर जामुन के दर्जनों पेड़ लगे हुए हैं। वर्तमान में अधिकांश पेड़ों पर जामुन के फल लगे हुए हैं। पाली के कुछ लोगों ने विभाग की नीलामी की आड़ में इन पेड़ों को ग्राम बछलापुर के भगवानदास कुशवाहा को करीब 12 हजार रुपये में बेच दिया है। उसका कहना है कि पाली के दो लोगों ने उससे यह कहकर करीब नौ हजार रुपये ले लिए कि उसने जामुन के पेड़ नीलामी में ले लिए हैं। अगर तुम पेड़ के फल बेचना चाहते हो तो पेड़ खरीद लो। इस पर उसने 32 जामुन के पेड़ 12 हजार रुपये में खरीदे हैं। संबंधित ठेकेदार को तीन हजार रुपये देना बाकी है। इस संबंध में उसने डीएफओ वीके जैन से शिकायत की है। उधर, सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक वीके जैन का कहना है कि विभाग की ओर से जामुन के पेड़ों की नीलामी नहीं की गई है। कोई भी व्यक्ति इन पेड़ों से जामुन खा सकता है।
विज्ञापन


जान जोखिम में डाल तोड़ रहा जामुन
पाली घटवार मार्ग पर लगे पेड़ों से युवक जान जोखिम में डालकर जामुन तोड़ रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे कोई स्टंट कर रहा हो। लेकिन, ग्रामीण युवक पेट के खातिर अपनी जान हथेली पर लेकर एक बांस के सहारे जामुन तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed