फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   11 woman become employed

स्वयं सहायता समूहों ने 11 ग्यारह महिलाओं को बनाया स्वावलंबी

Sat, 23 Jan 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
11 woman become employed
betwa river.jpg - फोटो : betwa river.jpg
ललितपुर। स्वयं सहायता समूहों ने शासन प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए स्वरोजगार के कई रास्ते खोल दिए हैं। इसका सीधा फायदा समूहों से जुड़ी महिलाओं को हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना काल में जहां तमाम लोगों को नौकरियों से हाथ धोना पड़ा है। इस मुश्किल वक्त स्वयं सहायता समूहों ने आगे आकर शासन का साथ दिया। कोरोनाकाल से अब तक जिले की 11 हजार महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं। शुरुआत में स्वयं सहायता समूहों ने परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को यूनिफार्म तैयार की। कलक्ट्रेट, तालबेहट व छह ब्लाक में कैंटीन का संचालन किया जा रहा है। मीटर बिल पेमेंट का भी जिम्मा इन्हें सौंपा गया है। इसमें उन्हें एक लाख सैतालीस हजार का डेटा उपलब्ध कराया गया है। बैंक सखी में 27 महिलाएं काम कर रही हैं जो समूहों के बैंक खाते खुलवाने, धन निकासी में मदद कर रही हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सूखा राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। कोटे की दुकान के संचालन के लिए कई महिलाएं आगे आई हैं। कोरोनाकाल में तीन सौ छत्तीस समूहों की महिलाओं ने छह लाख मास्क तैयार किए हैं।
विज्ञापन

वीसी सखी को काम करने का तरीका समझाने के लिए आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षित महिलाएं आधार बेस छोटे भुगतान गांव में रहकर कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि दुबे, जिला मिशन प्रबंधक आजीविका
कई समूहों में अशिक्षित महिलाएं हैं जो बेहतर काम कर रही हैं। अन्य महिलाएं भी समूहों से जुड़ने के लिए आगे आ रही हैं।
अभिनव शर्मा, जिला मिशन प्रबंधक आजीविका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed