फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   11 inmates wiil be transfer to other jail

झांसी गुट के मुखिया समेत 11 बंदियों का होगा तबादला

Wed, 16 Sep 2015 12:27 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 16 Sep 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में निरुद्ध बंदियों की गुटबाजी अफसरों के लिए बवाले-जान बन गई है। संप्रेक्षण गृह अधीक्षक ने झांसी गुट के मुखिया समेत 11 बंदियों को अन्यत्र भेजे जाने के लिए प्रधान मजिस्ट्रेट को पत्र लिखा है।
विज्ञापन




राजकीय संप्रेक्षण गृह अधीक्षक संजय कुमार ने प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड को पत्र लिखकर बताया कि संस्था में निरुद्ध झांसी के कुछ किशोरों ने गुटबाजी के चलते सात सितंबर को ललितपुर के किशोरों के साथ मारपीट की थी। हत्या जैसे मामले में निरुद्ध चल रहे झांसी गुट का मुखिया और उसके सहयोगी बहुत ही अनुशासनहीन और झगड़ालू प्रवृत्ति के हैं। वे संस्था के कर्मचारियों के साथ भी मारपीट करते हैं।
विज्ञापन



संस्था में तैनात एक सहायक अध्यापक के साथ भी उन्होंने मारपीट की है। इन हालातों में संस्था का संचालन सुचारु रूप से नहीं हो पा रहे हैं, इसके लिए झांसी गुट के मुखिया समेत 11 किशोरों का अन्यत्र स्थानांतरण जरूरी है। प्रधान मजिस्ट्रेट को भेजी गई सूची में तीन हत्यारोपी और चोरी, लूट, शस्त्र अधिनियम, बलात्कार, एनडीपीएस एक्ट, गैंगेस्टर जैसे संगीन धाराओं में निरुद्ध चल रहे किशोर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मालूम हो कि राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में झांसी के 30 और ललितपुर के 10 किशोर निरुद्ध चल रहे हैं। दोनों जनपदों के बंदियों के बीच वर्चस्व की जंग चल रही है, जिसके चलते उनको अलग-अलग बैरकों में रखा गया है। बावजूद इसके दोनों गुटों के बीच टकराहट की स्थिति बनी रहती है। संख्या अधिक होने के कारण झांसी का गुट हावी रहता है। बीती सात सितंबर को खाना खाने के बाद पहले प्लेट धोने को लेकर हुए विवाद के चलते झांसी गुट वालों ने ललितपुर के किशोरों के साथ मारपीट कर दी थी, जिसमें छह किशोर जख्मी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed