फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   105 foot tricolour will be established in front of railway station

रेलवे स्टेशन पर लगेगा एक सौ पांच फुट ऊंचा तिरंगा झंडा, खुदाई का काम शुरू

Thu, 14 Jan 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
105 foot tricolour will be established in front of railway station
रेलवे स्टेशन पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए खुदाई का कार्य करते कर्मचारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर 105 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाने के लिए खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है। स्टेशन पर दूर से तिरंगा दिखाई देगा। यह झंडा छह मीटर लंबा और साढ़े तीन मीटर चौड़ा होगा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर एक सौ पांच फुट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया जा रहा है। इसे लगाने का काम इलेक्ट्रीकल विभाग की देखरेख में एक इलैक्ट्रीकल कंपनी को सौंपा गया है। इसके लिए रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के सामने स्थित फव्वारे के पास की जगह चिह्नित की गई है, जहां खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

तिरंगा झंडा लगाने के लिए तीन मीटर गहरा और साढ़े चार वाई साढ़े चार मीटर चौड़ाई का गड्ढा खोदा जा रहा है। इसके बाद सीमेंटेड बेस तैयार करके झंडा के लिए खंभा लगाया जाएगा। झंडा लगने के बाद यहां पर्याप्त रोशनी हो सके, इसके लिए चारों ओर हाईमास्ट लाइट लगाई जाएंगी। तिरंगा के कपड़े को कोई नुकसान न पहुंचे, इसलिए पैराशूट वाले कपड़े का तिरंगा झंडा मंगवाया जा रहा है। ललितपुर स्टेशन पर लगाए जाने वाले तिरंगा झंडा की लागत लगभग 35 लाख रुपये आएगी। तिरंगा लगाने का काम अगले माह के दूसरे सप्ताह तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
रेलवे स्टेशन पर एक सौ पांच फुट ऊंचा तिरंगा लगाया जाना है। इसका काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही रेलवे स्टेशन पर तिरंगा झंडा ललितपुर की शान बनकर लहराएगा।
- मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed