फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   104 corona yodhayo ko veksin ki pehli doj di

104 कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन की पहली डोज दी

Sun, 31 Jan 2021 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
104 corona yodhayo ko veksin ki pehli doj di
महरौनी में टीकाकरण के शुभारंभ पर मौजूद राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : LALITPUR
104 कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन की पहली डोज दी
विज्ञापन

महरौनी (ललितपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को लगातार दो दिन होने वाले टीकाकरण का शुभारंभ श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने फीताकाटकर किया। राज्यमंत्री ने टीकाकरण के दौरान कोरोना योद्धाओं की सराहना की। बृहस्पतिवार को 104 कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। मोबाइल पर मेसेज भेज दिया गया। इस मेसेज के आधार पर कोरोना योद्धा स्वास्थ्य केंद्रों पर आकर टीकाकरण करा रहे हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य कर्मियों, आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का टीकाकरण हुआ। इस तरह दो दिन में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी विभाग ने की है। इसमें कुछ बदलाव भी हो सकता है। इस बार सीएचसी पर एसीएमओ डा. डीसी दोहरे की देखरेख में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश में कोरोना वैक्सीन बनने से हम सभी देशवासियों को इस पर गर्व है। इस टीकाकरण से कोरोना में रोकथाम के लिए मदद मिलेगी, लेकिन हम सब लोगों को अभी भी दो गज दूरी मास्क जरूरी के नियमों का पालन करना है। इसके बाद उन्होंने सीएचसी का भी निरीक्षण किया, जहां पर पानी भरे होने के कारण गंदगी फैल रही थी। उसके शीघ्र समाधान के लिए चिकित्सा अधीक्षक को आदेशित किया। इस मौके पर लखनऊ से आई डब्ल्यूएचओ की टीम के साथ श्याम द्विवेदी ने कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीएचसी अधीक्षक डा. राजेश वर्मा एवं पुलिस की देखरेख में वैक्सीन लगाना प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर ठाकुर महेंद्र सिंह राजावत, नगर पंचायत मनोनीत पार्षद, हरिशंकर सोनी, मंत्री प्रतिनिधि राघवेंद्र पटैरिया, सोनू प्रकाश चौबे, प्रभारी निरीक्षक अलमा अहिरवार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed