फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   10.25 km link road will be built in five villages with Rs 7.45 crore

Lalitpur News: पांच गांवों में 7.45 करोड़ से बनेंगे 10.25 किमी संपर्क मार्ग

Fri, 05 Jan 2024 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
10.25 km link road will be built in five villages with Rs 7.45 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पांच गांवों के संपर्क मार्ग बनने का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने इन गांवों में 10.25 किलोमीटर की सड़क बनाए जाने के लिए 7.45 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। अब ब्लॉक बार के तीन गांव की 5.65 किलोमीटर सड़क व महरौनी के एक गांव की 3.50 किलोमीटर सड़क और मड़ावरा के एक गांव की 1.10 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। विभाग अन्य प्रक्रिया में जुटा है।
कई गांवों के संपर्क मार्ग बदहाल हैं। सड़कों से डामर तक गायब हो गया है। इन मार्गों से चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहनों की निकासी तक मुश्किल हो गई है। बारिश में आवाजाही में अधिक समस्या होती थी। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने बीते वर्ष इन मार्गों के निर्माण के लिए स्टीमेट बनाया था। स्वीकृति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने पांच गांवों के 10.25 किलोमीटर संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 7.45 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

---
इन गांवों के संपर्क मार्ग का होगा निर्माण
ब्लॉक - संपर्क मार्ग का नाम - दूरी किमी. - निर्माण राशि (लाख )
बार - बछरावनी-भावनी - 2.55 - 164.17
बार - सूरीकलां-कुआंगांव - 2.00 - 141.18
बार - डुलावन-पठलापुर - 1.10 - 76.31
महरौनी - निवारी-पड़वा मार्ग - 3.50 - 276.16
मड़ावरा - हंसरी-सीरोंन मार्ग - 1.10 - 88.02
---
शासन से पांच गांवों के संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 7.45 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। अन्य प्रक्रियाएं पूर्ण होने पर निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीपी सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed