{"_id":"5c7c3670bdec224a3d3ff7a0","slug":"101551644272-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्न बचाओ, जरूरतमंदों को भोजन कराओ अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्न बचाओ, जरूरतमंदों को भोजन कराओ अभियान शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्न बचाओ, जरूरतमंदों को भोजन कराओ अभियान शुरू
ललितपुर। जिला अस्पताल में जरूरतमंदों को भोजन कराते हुए तीन साल पूरे होने अन्नपूर्णा सेवा संघ ने अन्न बचाओ, जरूरतमंदो को भोजन कराओ जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसकी शुरूआत रविवार को जिला अस्पताल से की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेत्र चिकित्सालय अध्यक्ष अरविंद जैन ने कहा कि देश में जागरूकता की कमी होने से एक तिहाई भोजन बर्बाद हो जाता हैं। अगर लोगों को जागरूक किया जाए तो भोजन की बर्बादी रोकी जा सकती है। सेवा संघ जिला अस्पताल परिसर में मरीजों, उनके परिजनों और अन्य जरूरतमंदों को प्रतिदिन सुबह व शाम भोजन कराता है। संघ के अध्यक्ष अमित प्रिय जैन ने कहा कि शहर व बाहर के दानदाताओं व पुर्ण्याजकों के सहयोग से भोजनशाला चल रही है।
अन्न बचाओ जरूरतमंदों को भोजन कराओ अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने दानपेटी देकर किया। प्रथम दानपेटी ललितपुर जागरूकता अभियान के सचिव अखिलेश कुमार ने प्राप्त की। शहर में 100 दानपेटी रखने का संकल्प लिया गया। अनुपम अनौरा ने अपने जन्मदिन पर 66 वीं बार रक्तदान किया, जिस पर उनका माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य अजय जैन, डॉ. स्नेह श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, डीएस विवेक, शांति मालवीय, मनमोहन जड़िया, प्रमोद सक्सेना, गुरुवचन सिंह सलूजा, सुरेश बाबू जैन, कंचन सिंह, विजया जैन, अर्चना अग्रवाल, चांदनी कौर, प्रतीक्षा सक्सेना, हरचरण बाबा, पार्षद संग्राम सिंह मौजूद रहे। संचालन विनय ताम्रकार और आभार संरक्षक बी के अग्रवाल ने व्यक्त किया।