{"_id":"5b919220867a557ed20b1114","slug":"101536266784-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिवृष्टि से मूंग उड़द, मक्का की फसलें हो रही बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिवृष्टि से मूंग उड़द, मक्का की फसलें हो रही बर्बाद
Updated Fri, 07 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिवृष्टि से मूंग उड़द, मक्का की फसलें हो रही बर्बाद
ललितपुर। ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम ककरुआ के ग्रामीणों ने डीएम को एक ज्ञापन देकर भारी बारिश, अतिवृष्टि होने से मूूंग, उड़द और मक्का की फसलें नष्ट होने के चलते जांच कराकर राहत दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि इस वर्ष खरीफ की फसल में मक्का, मूंग और उड़द आदि की फसलें बोयी थीं, जो बहुत ही अच्छी पैदावार की उम्मीद थी। इसी दौरान कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण गांव में किसानों की फसलें पूर्णत: नष्ट हो गई हैं। ग्रामीणों के पास भरण पोषण के लिए खेती के अलावा अन्य कोई साधन नहीं है। ग्रामीणों ने खेती में लागत किसान क्रेडिट से धनराशि निकालकर लगाई थी, कि अब फसलें नष्ट होने से वह बर्बाद हो गए हैं। उड़द और मूंग में काली पत्ती वाला रोग लग गया है, जिससे पौधे झुलस से गए हैं। ग्रामीणों ने डीएम से फसलों की जांच कराकर राहत राशि/बीमा राशि दिलाने की मांग की है। ज्ञापन पर क्षेत्र पंचायत सदस्य जाहर सिंह, जमुना प्रसाद, श्यामलाल, महेंद्र गौतम, चंद्रभान, कोमल, बलराम, गुमान, कमल आदि के हस्ताक्षर हैं।