{"_id":"5a4019004f1c1b5c248b476f","slug":"101514150144-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर से निकली भव्य कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर से निकली भव्य कलश यात्रा
Updated Mon, 25 Dec 2017 03:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर से निकली भव्य कलशयात्रा
ललितपुर।
श्रीतुवन मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह के आयोजन का शुभारंभ रविवार को कलशयात्रा के साथ हुआ। कलशयात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई, जहां श्रद्धालुओं ने फूलों की बारिश कर उसका भव्य स्वागत किया। कलश यात्रा वापस मंदिर परिसर पहुंची, जहां आरती का आयोजन किया गया और भव्य श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।
रविवार को श्रीतुवन मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह आयोजन का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व तुवन मंदिर परिसर से शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में बग्घियों में साधु महात्माओं की शोभा यात्रा निकाली गई। कई साधु महात्मा भी बग्घियों में शोभायात्रा में शामिल हुए। महामंडलेश्वर राम गोपाल दास महाराज, युवाचार्य राम लखन दास, महंत रामचंद्र दास, महंत श्याम मोहन दास, महंत दिगंबर अखाड़ा जगदीश दास, जुगल किशोर दास महाराज समेत कई संत शोभायात्रा में शामिल हुए। कथा व्यास डा. मनोज मोहन शास्त्री भी यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा तुवन मंदिर से शुरू होकर नझाई बाजार, घंटघर, सावरकर चौक, तालाबपुरा, नरसिंह मंदिर होते हुए वापस तुवन मंदिर पहुंची। सोमवार को दो बजे से शाम पांच बजे तक भागवत कथा और रात्रि में सात बजे से रात नौ बजे तक भजन संध्या का कार्यक्रम देशराज पटेरिया द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। कलश यात्रा में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रजनी साहू, घनश्याम साहू, चंद्रशेखर पंथ के साथ नगर के गणमान्य नागरिक और हिंदू युवा वाहिनी आदि संगठनों सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। वैदिक परिषद अध्यक्ष जगदीश पाठक, कमलेश गोस्वामी, गया प्रसाद शास्त्री, बालकृष्ण नायक, रामस्वरूप मिश्र, पुरुषोत्तम दुबे, पवन शास्त्री, विनोद दुबे, दीपेश द्विवेदी, संदीप नायक, रमेश बबेले ने कार्यक्रमों को विधि-विधान पूर्वक संपन्न कराया। इस मौके पर कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए मुख्य यजमान गंधर्व सिंह राजपूत, बंशीधर श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह, जीतू राजा, अमित दुबे, बॉबी राजा, डा. दीपक चौबे, अक्षय बोहरे, सुनील पटेरिया, सुरेश कुमार टोंटे, सुरेश कोन्तेय, आयोजन समिति अध्यक्ष अजय तिवारी नीलू, महामंत्री राजीव बबेले सप्पू, रामलीला हनुमान जयंती समिति अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी, ललित कौशिक, अंशुल नायक, अभिषेक नायक, सौरभ राजपूत, लाल जी तिवारी उपस्थित रहे।