{"_id":"5a3c10254f1c1b5c0c8b478d","slug":"101513885733-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"55.29 करोड़ की चेकडैम, बंधी, तालाब योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55.29 करोड़ की चेकडैम, बंधी, तालाब योजनाओं की दी जानकारी
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
55.29 करोड़ की चेकडैम, बंधी, तालाब योजनाओं की दी जानकारी
ललितपुर।
राज्य भूजल संरक्षण मिशन के अंतर्गत चयनित विकास खंड तालबेहट की योजनाओं के अनुमोदन के संबंध में जिला स्तरीय समन्वयन समिति की बैठक में 55.29 करोड़ रुपये की चेकडैम, बंधी, तालाब आदि की योजना रखी गई।
राज्य भूजल संरक्षण मिशन के अंतर्गत चयनित विकास खंड तालबेहट की योजनाओं के अनुमोदन के संबंध में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक डीएम मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इसमें नोडल अधिकारी लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मृत्युंजय कुमार द्वारा संबंधित विभागों द्वारा प्रस्तुत की गई 55.29 करोड़ रुपये की योजनाओं चेकडैम, बंधी, तालाब आदि को संकलित कर प्रस्तुत किया गया। बैठक में लघु सिंचाई विभाग, भूमि संरक्षण (जलागम), भूमि संरक्षण (रामगंगा), वन विभाग, उपायुक्त मनरेगा, सिंचाई निर्माण खंड तृतीय, राजघाट निर्माण खंड द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं के संबंध में अवगत कराया गया। भूगर्भ जल विभाग के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार और अधीक्षण अभियंता, लघु सिंचाई विभाग वृत्त झांसी के नरेंद्र कुमार चौधरी, द्वारा योजना के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। सीडीओ प्रवीण कुमार लक्ष्यकार द्वारा बैठक में कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर डुप्लीकेसी रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ गोविंद शरण, डीसी मनरेगा जगसिंह यादव, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड तृतीय केपी पांडेय, अधिशासी अभियंता राजघाट निर्माण खंड अतुल कुमार गुप्ता, भूमि संरक्षण अधिकारी रामअवतार, सहायक अभियंता लघु सिंचाई बीडी वर्मा, सहायक अभियंता सिंचाई निर्माण खंड तृतीय एनएस यादव, अवर अभियंता लघु सिंचाई विभाग शिवमोहन रिछारिया उपस्थित रहे।