{"_id":"5a00bf6b4f1c1bf3538bb9a9","slug":"101509998443-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के रमेश माने लेकिन भाजपा के रमेश बगावती रुख पर कायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के रमेश माने लेकिन भाजपा के रमेश बगावती रुख पर कायम
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के रमेश माने, भाजपा के रमेश का बगावती रुख
कांग्रेस में भी टिकट वितरण को लेकर फैला असंतोष
अशोक पटैरिया ने कांग्रेस पर टिकट बेचने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। निकाय चुनाव के टिकट वितरण में राजनीतिक दलों की अंतर्कलह उजागर हो गई है। कांग्रेस में भी टिकट फाइनल होते ही कार्यकर्ताओं में असंतोष फैल गया है। हालांकि, समाजवादी पार्टी बगावत कर रहे पूर्व चेयरमैन रमेश खटीक को मनाने में कामयाब हो गई है। लेकिन, भाजपा में कई नेता बगावती रुख अपनाए हुए हैं। पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा अपनी पत्नी कमला देवी का नामांकन करा चुके हैं ।
राजनीतिक दलों ने निकाय चुनाव में टिकट वितरण के दौरान असंतोष को रोकने के लिए कई स्तर पर काम किया। किसी भी दल ने स्थानीय नेताओं को टिकट बांटने के मामले में स्वतंत्र नहीं रखा। लगभग सभी दलों ने प्रदेश कार्यालयों से अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसके बाद भी टिकट वितरण को लेकर आरोप-प्रत्यारोप थमे नहीं हैं। बीती रात कांग्रेस ने नपा अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए यशोधरा राजे को उम्मीदवार घोषित किया। इस पर अन्य दावेदारों में कड़ी प्रतिक्रिया देखी जा रही है। पूर्व चेयरमैन अशोक पटैरिया की पत्नी रेखा पटैरिया ने पार्टी लाइन की परवाह किए बगैर ही निर्दलीय के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया। पूर्व चेयरमैन नगर पालिका अशोक पटैरिया ने कांग्रेस नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए। नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा भी पार्टी के फैसले से खुश नहीं हैं। उन्होंने पत्नी अरुण शर्मा के लिए टिकट मांगा था। वहीं, समाजवादी पार्टी वोटों के बिखराव को रोकने में कामयाब हो गई है। पार्टी नेताओं ने पूर्व चेयरमैन रमेश खटीक को मना लिया है। इससे पहले रमेश खटीक ने अपनी पत्नी किरन देवी को चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया था, जिससे पार्टी में खलबली मच गई थी। सोमवार को पूर्व चेयरमैन नगर पालिका डा. सतीश सुड़ेले की पत्नी संध्या सुड़ेले के नामांकन में पूर्व चेयरमैन रमेश खटीक साथ रहे। सपा में बदले घटनाक्रम की चर्चा शहर में गर्म रही। इस मामले में भाजपा अब तक असंतोष से उबर नहीं पाई है। पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा की पत्नी कमला देवी पहले ही नामांकन का एक सेट जमा कर चुकी हैं। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह का कहना है कि जो नेता पार्टी लाइन से हटकर पर्चा दाखिल कर रहे हैं, उन्हें पहले मनाने का प्रयास किया जाएगा, यदि वह नहीं माने तो उन्हें बागी मानते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
.....
पूर्व मंत्री ने की वादा खिलाफी
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के कहने पर कांग्रेस में टिकट के लिए आवेदन किया था। लेकिन, पार्टी ने टिकट ऐसे आदमी को बेच दिया है, जिसका चुनाव में आठवां नंबर आने वाला है।
विज्ञापन
अशोक पटैरिया
पूर्व चेयरमैन नगर पालिका
.....
जिताऊ उम्मीदवार को दिया टिकट
पार्टी हाईकमान ने जिताऊ उम्मीदवार को टिकट दिया है, जो लोग टिकट के खरीद फरोख्त के आरोप लगा रहे हैं, वह पूरी तरह निराधार हैं। नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा कहीं नाराज नहीं हैं, उनके नेतृत्व में ही पूरा चुनाव लड़ा जाएगा।
दुर्गा प्रसाद कुशवाहा
जिलाध्यक्ष, कांग्रेस ललितपुर।
.....
सुड़ेले उम्मीदवार रहेंगी लेकिन हमारा होगा घोषणा पत्र
डा. सतीश सुड़ेले की पत्नी संध्या सुड़ेले के पक्ष में प्रचार करेंगे। सपा के घोषणा पत्र में उनकी भी घोषणाओं को शामिल किया जा रहा है।
रमेश खटीक पूर्व चेयरमैन
नगर पालिका परिषद ललितपुर।
......
पार्टी में खटीक का भविष्य उज्ज्वल
रमेश खटीक पार्टी के नेता हैं, आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें पूरी तरजीह दी जाएगी।
ज्योति सिंह
जिला प्रभारी समाजवादी पार्टी ललितपुर।