फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   भगवान की शरण में पहुंचे शिक्षा मित्र, इंसाफ के लिए कर रहे प्रार्थना

भगवान की शरण में पहुंचे शिक्षा मित्र, इंसाफ के लिए कर रहे प्रार्थना

Mon, 31 Jul 2017 02:02 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
भगवान की शरण में पहुंचे शिक्षा मित्र, इंसाफ के लिए कर रहे प्रार्थना
भगवान की शरण में पहुंचे शिक्षामित्र
विज्ञापन

ललितपुर। सुप्रीम कोर्ट द्वारा समायोजन रद्द किए जाने के फैसले के बाद अब न्याय के लिए शिक्षामित्रों ने भगवान की शरण ली है। प्रत्येक दिन वह किसी एक मंदिर में पहुंच रहे हैं। रविवार को उन्होंने गिरजाघर में पहुंचकर इंसाफ के लिए प्रार्थना की। वहीं शिक्षामित्रों के द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को प्रधान संघ ने भी अपना समर्थन दे दिया है। इस दौरान शिक्षामित्रों ने कल से क्रमिक भूख हड़ताल करने की घोषणा की है।

रविवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की शुरुआत में मृतक आश्रित शिक्षक संघ के गौरव त्रिपाठी ने संगीतमय रामधुन प्रस्तुत की। वहीं, प्रधान संघ ने शिक्षामित्रों को अपना समर्थन देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा है। संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा मित्रों का समायोजन रद्द होने से स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था चरमरा गई है। जिससे स्कूलों में अध्ययनरत निर्धन परिवारों के बच्चों का भविष्य दांव पर लग गया है। इस दौरान ग्राम प्रधान शशिकांत दीक्षित, बाबूराम अहिरवार, बृजेंद्र सिंह बुंदेला व अनुपम चौबे ने भी संबोधित किया है। परशुराम युवा वाहिनी के दीपक नायक, दिवाकर नायक, पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के अध्यक्ष मुकेश तिवारी, नितिन खटीक, अजय मिश्रा, धीरेंद्र प्रताप सिंह ने अपने विचार रखे। रविवार को पुरुष शिक्षामित्रों ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने एकजुटता दिखाते हुए जुलूस की शक्ल में चर्च स्थल पहुंचे। वहीं पर उन्होंने प्रभु ईसामसीह से प्रार्थना की। संघ के मीडिया प्रभारी वीर दुबे बताया कि सोमवार से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। दोपहर 3 बजे के उपरांत शिक्षामित्र धरना स्थल से होक र जन घंटाघर, सावरकर चौक, आजाद चौक से होते हुए गुरूद्वारा पहुंचेंगे। जहां शिक्षामित्र अरदास करेंगे। इसके पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत सिंह बैस, राघवेंद्र यादव, बृजेश, शैलेंद्र राजा बुंदेला, सतेंद्र यादव, संजय सिंह गौर, बलराम भास्कर, लालाराम रजक, महेंद्र दीक्षित, रेखा लिटोरिया, उर्मिला, नीलम, आराधना, हरिदास, मीना, योगेंद्र परमार, जितेंद्र चौबे, शैलेंद्र शमा्र, शिवशंकर चतुर्वेदी, दीपक तिवारी, समीर चतुर्वेदी, अवनीश बुंदेला, राघवेंद्र चौहान, रचना, वीर दुबे, सूर्यप्रताप सिंह बुंदेला, अंकित जैन आदि मौजूद रहे। संचालन बृजेंद्र तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed