फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जिलाधिकारी का निरीक्षण

जिलाधिकारी का निरीक्षण

Mon, 19 Jun 2017 09:27 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी का निरीक्षण
खेत तालाब योजना का 70 फीसदी काम पूरा
विज्ञापन


ललितपुर।
अमर उजाला ब्यूरो
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बार ब्लॉक के सूखा प्रभावित गांव बम्हौरी खड़ैत में निर्मित खेत तालाब का निरीक्षण किया। बताया गया कि योजना के तहत दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष 71 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। उन्होंने किसानों को वर्षा जल संचय की उपयोगिता और शौचालय के इस्तेमाल के बारे में बताया।
जिलाधिकारी ने कृषकों से खेत तालाबों के बारे में चर्चा की और बताया कि खेत, तालाब बनने से वर्षा का जल एकत्र होगा, जिससे भू-गर्भ जल का भंडारण बढ़ेगा साथ ही जलस्तर उच्च होगा। उन्होंने कृषक गिरिवर पुत्र दुरजू, मौनलाल पुत्र भूरा सहरिया, विनोद कुमार पुत्र तुलसी तथा कमला पुत्र गोला उर्फ गोरेलाल के खेत पर निर्मित किये जा रहे है। खेत, तालाबों की स्थिति देखी। बताया गया कि जनपद में कुल 370 खेत, तालाब का लक्ष्य 2017-18 में प्राप्त हुआ, जिसमें महरौनी इकाई को 186 तथा ललितपुर इकाई को 184 का लक्ष्य मिला। अबतक महरौनी इकाई द्वारा 139 तथा ललितपुर इकाई द्वारा 125 खेत, तालाबों पर कच्चा कार्य किया गया है। जो कि सरकार के 100 दिन के लक्ष्य से लगभग 21 प्रतिशत अधिक है। इस प्रकार अब तक कुल 71 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ग्राम खिरिया खुर्द पंहुचे तथा प्राथमिक विद्यालय में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत खुले में शौच से मुक्ति हेतु चलाये जा रहे अभियान की जानकारी ली। उन्होंने लोगों से शौचालय के उपयोग की अपील की। यहां बनाए गए शौचालयों की स्थिति भी देखी। इस अवसर पर परियोजना निदेशक सुरेश चन्द्र मिश्र, भूमि संरक्षण अधिकारी इकाई महरौनी अशोक कुमार यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी इकाई ललितपुर रविचन्द्र प्रकाश, परियोजना रामरतन वर्मा तथा कृषक कैलाश चतुर्वेदी और विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जिलाधिकारी ने बार ब्लॉक में योजना का जायजा लिया
- ग्रामीणों से शौचालयों के उपयोग की अपील की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed