फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   100 percent defaulter villages electricity connection discontinued

सौ फीसदी बकायेदारी पर काटे गांवों के बिजली कनेक्शन

Mon, 02 Sep 2019 08:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
100 percent defaulter villages electricity connection discontinued
सौ फीसदी बकायेदारी पर काटे गांवों के बिजली कनेक्शन
विज्ञापन

ललितपुर। बिजली विभाग द्वारा विद्युत वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान सौ फीसदी विद्युत बकायेदारी पर महरौनी, बिरधा और जाखलौन क्षेत्र में कई गांवों के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं। इससे गांवों में अंधेरा पसर गया है। बिजली कनेक्शन कटते ही ग्रामीणों ने विभाग के चक्कर काटना शुरू कर दिएं है।
बिजली विभाग द्वारा दोनों खंडों के अंतर्गत पूरे जिला में दस हजार रुपये से अधिक की बकायेदारी वाले उपभोक्ताओं पर 241 करोड़ रुपये की बकाएदारी वसूलने का अभियान चलाया जा रहा है। कई गांव ऐसे हैं, जहां पर सौ फीसदी बिजली की बकाएदारी है। इनमें जाखलौन सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले गांवों में ककरुआ, दावनी, बम्हौरीकलां, मैरती, बेसरा, ऐरा, बारौद, सैपुरा, उत्तमधाना, कुमरौला, जीरोन, चौंसा, नयागांव, बरदेही, परौंदा व देवगढ़ फीडर के अंतर्गत ग्राम जमुनिया, नैकुवां, सगौरिया, गढ़ौली, रमपुरा, महरौनी क्षेत्र में सिलावन फीडर के अंतर्गत नैगुवां, चिरौला, सैदपुर फीडर के ग्राम बमराना व दीनपुरा की सौ फीसदी बकाएदारी चल रही है। इसलिए इन गांवों के कनेक्शन काट दिए गए हैं।
विज्ञापन

क्योलारी फीडर के ग्राम गुढ़ा में साठ फीसदी तक बकाएदारी पर कुछ क्षेत्र की बिजली काटी गई है। इसी प्रकार अन्य गांवों की स्थिति भी है, जहां साठ से सत्तर फीसदी तक बकाएदारी होने पर गांवों के कुछ क्षेत्र को काटकर उपभोक्ताओं से बकाया जमा करने के लिए कहा गया है। हालांकि, विभाग द्वारा जगह-जगह हर सप्ताह में दो दिन विद्युत वसूली शिविर भी लगाए जा रहे हैं। इसके बाद भी विद्युत उपभोक्ता विद्युत बकाया जमा नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते विभाग को यह बकाएदारी वाले क्षेत्रों की बिजली काटने का निर्णय लेना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 फीसदी तक बकाएदारी वाले क्षेत्रों में विद्युत शिविर लगाकर वसूली की जा रही है। इसके बाद जिन क्षेत्रों में अस्सी से सौ फीसदी तक विद्युत बकाएदारी चल रही है, उन क्षेत्रों की बिजली ट्रांसफार्मर से बंद कराई गई है। बकाएदारी जमा करने पर फिर से आपूर्ति बहाल की जाएगी।
- आकाश सचान, अधिशासी अभियंता विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed