फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   10 days campaign 101 TBpatients marked

10 दिवसीय अभियान में मिले 101 टीबी रोगी

Thu, 14 Jan 2021 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
10 days campaign 101 TBpatients marked
ांव मे मरीज के एक्सरे की जांच करते जिला क्षयरोग अधिकारी डा. जेएस बक्शी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिले में जागरूकता और अशिक्षा की कमी से लगातार टीबी रोग के मरीज बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के चलाए गए ‘टीबी हारेगा-देश जीतेगा अभियान’ में 10 दिवसीय अभियान में 101 रोगी चिह्नित हुए हैं। इन्हें विभाग द्वारा इलाज मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने दो जनवरी से 12 जनवरी तक दस दिवसीय सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान (एक्टिव टीबी केस फाइंडिग प्रोग्राम) चलाया गया। जिसमें ईट भट्टे, खदानों, क्रेशर और कुपोषित बच्चों की अधिक संख्या वाले गांव, सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित क्षेत्रों के साथ एचआईवी और टीबी संक्रमण के लिए संवेदनशील क्षेत्रों की मलिन बस्तियो में अभियान चलाया था। द्वितीय चरण के अभियान में कुल जनसंख्या की लक्षित आबादी 2,85,200 के सापेक्ष 2,62,190 लोगों की टीबी रोग के लिए स्क्रीनिंग की गई। इनमें 1658 मरीज टीबी के संभावित लक्षण वाले मिले। संभावित सभी लक्षण वाले मरीजों की दो-दो बलगम की जांच प्रयोगशाला में की गई। इनमें 101 क्षय रोगियों की पुष्टि हुई। इनमें शहरी क्षेत्र में 16 ग्रामीण क्षेत्र में, ब्लाक महरौनी में 14, तालबेहट में 14, बिरधा में 14, जखौरा में 16, मड़ावरा में 10 व बार में 17 टीबी मरीज मिले। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. जेएस बक्शी ने बताया कि सभी क्षय रोगियों को 24 घंटे में इलाज शुुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed