फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Zoom viewer on the thumb of thumb

नन्हे पांवों की थिरकन पर झूमे दर्शक

Sun, 16 Apr 2017 10:05 PM IST
गोलागोकर्णनाथ/ अमर उजाला ब्यूरो
गोलागोकर्णनाथ/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 16 Apr 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
Zoom viewer on the thumb of thumb
चैती मेला - फोटो : अमर उजाला
नन्हे पांवों की थिरकन पर झूमे दर्शक
विज्ञापन

चैती मेला: बच्चों की अदाकारी ने मोहा मन, अतिथि और प्रतिभागी हुए सम्मानित

चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर हुई नृत्य प्रतियोगिता में पांच से 12 वर्ष  उम्र तक के प्रतिभागियों ने डांस कर दर्शकों  का मन मोह लिया। मंच पर थिरकते बच्चों को देखकर दर्शक झूम उठे। देर रात तक लोग मंच के सामने डटे रहे। प्रतियोगिता में आदित्य शंखवार प्रथम स्थान पर रहे।
 ऐतिहासिक मेला चैती के मंच पर शिवचंदर शाह एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष कैलाशचंद्र गुप्ता एवं पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में  समर गुप्ता ने ‘तुझको बना के ले जाएंगे बदरी की दुल्हनियां’। आलोक ने ‘देवा श्री गणेश देवा’ गाकर गणेश स्तुति की। ओम शुक्ला ने इंडिया वाले। अंकुल कश्यप ने ‘जलवा जलवा तेरा जलवा जलवा’। आर्यन दीक्षित ने ‘मेरे लाल बिच लगजा, ब्लू वाइज’। मुस्कान  गुप्ता ने ‘डोला रे डोला’। वैभव राठौर नें ‘फागुन में होरी खेलूंगी’। अविका दीक्षित ने ‘चिटिया कलाइयां’। पूर्वा सत्कार ने ‘राधा नाचेगी’। अंश सिंह ने ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त’। धीरज यादव नें बदरी की दुल्हनियां। आयुष वर्मा ने ‘हैप्पी बर्थ डे’। प्रगति भारद्वाज ने राधा नाचेगी। काव्यांजलि पटेल ने चिटियां कलाइयां और अक्षय वर्मा ने मिक्स सांग पर डांस कर खूब तालियां बटोरीं। राजा दीक्षित, शहवाज अंसारी के नेतृत्व में आरव, हर्षित, अरुष, देबू, पिहू गुप्ता, आदर्श भारद्वाज, कृष्णा जायसवाल ने ग्रुप डांस में तालियां बटोरीं। निर्णायक अनुराधा पटेल और शोभित श्रीवास्तव रहे। संचालन मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया।  इस मौके पर  नगर पालिका परिषद के अधिकारी व कर्मचारी कार्यक्रम व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
प्रतियोगिता के टाप टेन
आदित्य शंखवार प्रथम,  वाराही दीक्षित द्वितीय,  हर्षित  तृतीय,  कार्तिक जायसवाल चतुर्थ, समर गुप्ता पंचम, अंजली अवस्थी छठे, सौरभ  दिवाकर सातवें,  रितिका जायसवाल आठवें,  प्रतिज्ञा जायसवाल नवें और  काव्यांजलि पटेल दसवें स्थान पर रहे। नृत्य में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।

--------------------------
सांस्कृतिक मंच पर इनका हुआ सम्मान
 गोला गोकर्णनाथ। चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर विभिन्न विधाओं में पारंगत बालकृष्ण गुप्ता, गोपालकृष्ण शुक्ला, जितेंद्र गट्टानी, श्रवण माहेश्वरी, पंकज हालन, संजय शुक्ला, सुशील पांडे, शरद गुप्ता, अशोक गुप्ता, विजय गुप्ता, दिनेश गुप्ता मामा, श्यामू तिवारी, रईस अहमद, राजकुमार राजपूत, संजय अवस्थी, प्रेम जायसवाल, मुकुंदराम गुप्ता, जयेंद्र गुप्ता कोे नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने फूल मालाओं और स्मृति चिह्न से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed