{"_id":"6016ed748ebc3e33d272c559","slug":"youth-tried-to-commit-suicide-by-putting-petrol-on-tractor-agency-lakhimpur-news-bly435568314","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर एजेंसी पर युवक ने पेट्रोल डालकर की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर एजेंसी पर युवक ने पेट्रोल डालकर की आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर की एक ट्रैक्टर एजेंसी के चक्कर काटकर थक चुके एक ट्रैक्टर स्वामी और मोहल्ला हिदायत नगर निवासी मोहम्मद वसीम (45) ने रविवार को ट्रैक्टर एजेंसी के बाहर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। झुलसे युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सिटी ने अस्पताल पहुंचकर युवक के बयान दर्ज किए हैं।
जिला अस्पताल में भर्ती मोहम्मद वसीम खां ने बताया कि उसने एलआरपी पुलिस चौकी क्षेत्र में पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर स्थित अजमानी ट्रैक्टर एजेंसी से एक पुराना ट्रैक्टर 3.50 लाख रुपये में लिया था। फरवरी 2018 में थाना ईसानगर की खमरिया चौकी पुलिस ने ट्रैक्टर को सीज कर दिया था। इस दौरान उन्होंने ट्रैक्टर का एक इंश्योरेंस भी कराया था। कोर्ट से ट्रैक्टर रिलीज कराने के बाद जब वह उसे छुड़ाने चौकी पहुंचा तो रजिस्ट्रेशन में दर्ज इंजन और ट्रैक्टर के इंजन नंबर में अंतर था, ट्रैक्टर पर चेसिस नंबर भी नहीं पड़ा है। इस वजह से पुलिस ने ट्रैक्टर नहीं छोड़ा। उसने ट्रैक्टर एजेंसी मालिक विक्की अजमानी से कागज सही कराने को कहा। वसीम ने बताया कि एजेंसी मालिक ने दूसरा इंश्योरेंस कराकर लाने की बात कही। इस पर उसने कहा कि वह दोबारा इंश्योरेंस कराने की स्थिति में नहीं है। कई महीने से लगातार वह चक्कर काट रहा था, लेकिन एजेंसी मालिक अपनी जिद पर अड़े थे।
रविवार की सुबह भी वह एजेंसी पर गया था तो उसे दो बजे बुलाया गया। बुलाए समय पर वह बोतल में पेट्रोल लेकर एजेंसी पर पहुंचा तो फिर एजेंसी मालिक इंश्योरेंस की बात पर अड़ गए। उसने कहा कि वह अभी कुछ कर लेगा। एजेंसी मालिक ने कहा कि कर लो, मैं क्या करूं। इस पर उसने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली, जिससे वहां हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई और आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। घटना की सूचना पाकर एसडीएम डॉ. अरुण कुमार सिंह, एएसपी अरुण कुमार सिंह और सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और झुलसे युवक से घटना की जानकारी ली। सीओ ने बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
ट्रैक्टर से पहले किसी की हो चुकी थी मौत
पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले मोहम्मद वसीम ने बताया कि जब उन्होंने ट्रैक्टर खरीदा था। उससे पहले किसी की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई थी। आरोप है कि एजेंसी मालिक ने कहा था कि ट्रैक्टर पर लगी जमानत जब कट जाए तब कागजों पर इंजन नंबर सही हो जाएगा।
एजेंसी मालिक ने हटवाए कई ट्रैक्टर
ट्रैक्टर एजेंसी के सामने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की हुई। घटना के बाद एजेंसी मालिक और कर्मचारियों में हड़कंप है। एजेंसी मालिक ने आनन-फानन में मौके पर खड़े 100 से अधिक ट्रैक्टरों में से करीब 30 ट्रैक्टरों को पीलीभीत-बस्ती हाईवे के किनारे से हटाकर कहीं अन्यत्र स्थान पर भेज दिया।
वसीम का कहना है कि उसने 2018 में अजमानी ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक विकी अजमानी से पुराना ट्रैक्टर खरीदा था, जिसके उसे कागज उपलब्ध नहीं कराए गए हैं, जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। यदि कागजों में हेरफेर या जालसाजी की कोई बात सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
- अरुण कुमार सिंह, एएसपी