{"_id":"61648bdd8ebc3e6296746b4b","slug":"youth-lakhimpur-news-bly462601925","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग प्रतियोगिता में जीएस सिंह, विकास तोमर और मनीष ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग प्रतियोगिता में जीएस सिंह, विकास तोमर और मनीष ने जीता गोल्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश राज्य रायफल एसोसिएशन की ओर से तीन से आठ अक्तूबर तक गोंडा के नंदिनी शूटिंग रेंज में प्रतियोगिता हुई। इसमें सीनियर वर्ग में शूटर जीएस सिंह ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
एसोसिएशन के महासचिव जीएस सिंह ने बताया कि छह दिवसीय प्रतियोगिता में 47 जिलों के 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 12 बोर ट्रैप शूटिंग में मनीष सिंह को गोल्ड मेडल और डबल ट्रैप शूटिंग में विकास तोमर को गोल्ड मेडल मिला। उन्होंने बताया कि 12 बोर डबल ट्रैप शूटिंग में अबरार अहमद प्रथम, मनीष सिंह द्वितीय एवं जितेंद्र शाक्य तृतीय स्थान पर रहे।
उधर, सीनियर वर्ग की 12 बोर स्कीट शूटिंग एवं डबल ट्रैप शूटिंग में जीएस सिंह ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। एसोसिएशन के महासचिव ने बताया कि विजेताओं को कैसरगंज के सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष एवं जौनपुर सांसद श्याम सिंह यादव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीएम मार्कंडेय शाही आदि मौजूद रहे।