फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth killed by crushing cane trolley

गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत

Sat, 08 Apr 2017 11:15 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 08 Apr 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

सिंगाही के गांव निबौरिया में हुआ हादसा
बाइक पर सवार होकर भंडारे से बर्तन लेने गया था प्रेमू 


सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव निबौरिया के पूर्व माध्यमिक स्कूल के पास शुक्रवार की रात ट्रैक्टर में जुड़ी डबल चार पहिया ट्रॉली के पहिए के नीचे दबकर बाइक सावर गांव पोखरी निवासी प्रेमू (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वह ग्राम प्रधान के पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर भंडारे के बर्तन लेने जा रहा था। 

गांव पोखरी निवासी ग्राम प्रधान रामदुलारे के पुत्र लवकिशोर ने बताया कि गांव पोखरी में बाबा रामदास कुटी पर कीर्तन चल रहा था। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे वह गांव के ही प्रेमू को साथ लेकर भंडारे से बर्तन लेने जा रहा था। निबौरिया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय से पहले उन्होंने लघु शंका के लिए बाइक रोकी। इसी बीच डबल चार पहिया ट्रॉली लेकर ट्रैक्टर आ गया। अचानक पीछे जुड़ी ट्रॉली के पिछले पहिये के नीचे प्रेमू आ गया, जिससे उसकी कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ आती देख चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग निकला। सूचना पर सिंगाही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। एसओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed