फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth dies after getting entangled in falling electric wire

Lakhimpur Kheri News: टूटकर गिरे बिजली के तार में उलझकर युवक की मौत

Tue, 06 Dec 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after getting entangled in falling electric wire
मृतक शिखर शुक्ला
कचहरी रोड पर रविवार की रात ढाई बजे हुआ हादसा
विज्ञापन

बाइक पर पीछे बैठा मृतक का बड़ा भाई मामूली रूप से घायल
घरवालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार किया
लखीमपुर खीरी। कचहरी रोड पर टूटकर गिरे बिजली के तार में उलझकर गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे युवक के बड़े भाई को मामूली चोटें आई हैं। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
मोहल्ला सिविल लाइंस निवासी विजय कुमार शुक्ला उर्फ कुंवरजी का पुत्र शिखर (23) अपने बड़े भाई शिवम के साथ एक पारिवारिक मित्र की बीमारी में मदद के लिए रविवार रात करीब ढाई बजे अपनी बाइक से जा रहा था। बाइक पर पीछे शिखर का बड़ा भाई शिवम शुक्ला बैठा था। जैसे ही उसकी बाइक शिवम रेस्टोरेंट के सामने से गुजरी एलटी लाइन का तार टूटकर उस पर गिर गया। इससे बाइक तार में उलझकर गिर गई। बाइक पर पीछे बैठा शिवम तो वहीं गिर गया, जबकि शिखर बाइक के साथ करीब 60 फुट तक घिसटता चला गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

परिवार वाले शिखर को लेकर ट्रामा सेंटर और बाद में एक निजी चिकित्सालय में पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने शिखर के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। सोमवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। यहां बता दें कि शिखर के बड़े भाई शिवम का विवाह आठ दिसंबर को होना तय है। विवाह को लेकर घर में छाईं खुशियां गम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूटे तार में नहीं था करंट
परिवार वालों ने बताया कि टूटे तार में करंट नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था और दोनों भाइयों की जान खतरे में पड़ सकती थी। बिजली के जर्जर तारों से यह दर्दनाक हादसा हुआ है। यदि दिन का समय होता तो यह हादसा काफी बड़ा हो सकता था। लोगों का कहना है कि शहर भर में जर्जर बिजली के तारों का मकड़जाल फैला हुआ है। आए दिन तार टूटते रहते हैं। इन तारों से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

उधर, विद्युत वितरण खंड प्रथम लखीमपुर के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने घटना के संबंध में अनभिज्ञता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि रात में मेन रोड पर अनुरक्षण कार्य हो रहा था। इसके लिए शटडाउन लिया गया था। विद्युत वितरण निगम की लापरवाही से कोई हादसा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed