फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth dies after being crushed by a trolley

ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत, परिजन ने पुलिस को ठहराया जिम्मेदार

Sun, 13 Feb 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being crushed by a trolley
सिसैया चौराहे पर मौके पर खड़ी ट्राली - फोटो : LAKHIMPUR
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। थाना ईसानगर क्षेत्र के सिसैया चौराहे पर ईंटों से भरी ट्रॉली के नीचे आ जाने से एक युवक की कुचलकर मौत हो गई। परिजन का कहना है कि सिसैया चौराहे पर पुलिस चौकी निर्माणाधीन है, जिसके लिए पुलिस जबरन ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों से ईंट उतरवाती है। शनिवार को पुलिस ने जब दबाव डाला तो युवक ईंट गिराने के लिए ट्रॉली पर चढ़ा लेकिन, असंतुलित होकर नीचे गिर गया और ट्रॉली से कुचलकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर में पड़ोसी जिले बहराइच के मिहिंपुरवा के एक भट्ठे से ईंट भरकर ट्रैक्टर ट्रॉली सिसैया चौराहे पर आ रहा था। इसी दौरान ईंट गिराने के चक्कर में हादसा हुआ। ट्रैक्टर चालक विनोद निवासी मिहिंपुरवा जिला बहराइच ने बताया कि वह मिहिंपुरवा के एक भट्ठे से ईंट भरकर सिसैया चौराहा जा रहा था। यहीं पर निर्माणाधीन चौकी पड़ती है, जहां के सिपाहियों ने उससे ईंट गिराने के लिए कहा, जिसके बाद विनोद ने अपने साथ मौजूद भतीजे जयंकर (22) पुत्र नंदकिशोर को दो ईंटें फेंककर पुलिस वालों को देने को कहा।
विज्ञापन

विनोद के मुताबिक पुलिसवालों के धमकाने पर ईंट गिराने के लिए ट्रॉली पर चढ़ने के दौरान जयंकर का पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर गया। ट्रॉली के पहिये के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। उधर, घटना के बाद स्थानीय पुलिस समेत थाना ईसानगर पुलिस व सीओ मौके पर पहुंचे। लेकिन, मृतक का चाचा विनोद भट्ठा मालिक और पुलिस वालों पर कार्रवाई के लिए अड़ा रहा। काफी देर तक पुलिस के समझाने बुझाने के बाद उसने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ टीएन दुबे ने ट्रैक्टर चालक के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि ट्रैक्टर चालक मृत युवक का चाचा है। उसी की वजह से हादसा हुआ है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed