{"_id":"593bf8794f1c1b4c078b45f6","slug":"youth-congress-workers-have-built-dm-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम आवास घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम आवास घेरा
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
डीएम
- फोटो : अमर उजाला
आत्मदाह करने वाले टेंपो चालक के परिवार को मदद की मांग
युवक कांग्रेस ने आत्मदाह करने वाले टेंपो चालक को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर डीएम का आवास घेरकर प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस अध्यक्ष शशांक शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन ने जो आश्वासन उसके परिवार को दिए हैं उसे पूरा करे ताकि परिवार को दर-दर की ठोकरें न खानी पड़े।
युवक कांग्रेस अध्यक्ष शशांक वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता डीएम आवास पर पहुंचे और गेट पर ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कहा कि पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर टेंपो चालक आफताब ने आत्मदाह कर लिया और उसकी लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिला प्रशासन ने आफताब के परिवार को आश्वासन दिया था कि आफताब की पत्नी को संविदा पर नौकरी, विधवा पेंशन, सरकारी कालोनी में आवास और मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये दिए जाएंगे लेकिन अभी तक एक भी आश्वासन पूरा नहीं हुआ है।
डीएम आवास पर युवा कांग्रेसियों के धरना प्रदर्शन की सूचना पाकर एसडीएम सदर आलोक वर्मा, सीओ, कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीएम आलोक वर्मा ने किसी तरह समझा बुझा कर धरना खत्म कराया। इस मौके पर संतोष शर्मा, नकुल सक्सेना, शाकिर अली के अलावा आफताब का परिवार भी धरना प्रदर्शन में शामिल रहा।