फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   young man was murdered by slitting throat with a sharp weapon case filed

लखीमपुर खीरी: युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, बहला-फुसलाकर ले गया था नदी के किनारे, मुकदमा दर्ज

Thu, 19 Aug 2021 03:31 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 19 Aug 2021 03:31 PM IST
सार

रामपाल के अनुसार मंगल गांव के ही निवासी अमित का फोन मिलाकर बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसकी एक भी नहीं चली। सूचना पर यूपी पुलिस ने मृतक का शव रात में ही सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
young man was murdered by slitting throat with a sharp weapon case filed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुरखीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव सुंदरपुर निवासी 18 वर्षीय युवक की बुधवार की रात कुछ लोगों ने कठिना नदी के समीप धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। एसपी विजय ढुल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में मृतक का शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


घटना बुधवार रात करीब 10:00 बजे की बताई गई है। सुंदरपुर निवासी रामपाल ने बताया कि कुछ लोग उसके दरवाजे पर आए और उसके 18 वर्षीय बेटे मंगल सिंह को बहला-फुसलाकर कठिना नदी के चलतुआ घाट की ओर बुला ले गए, जहां उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


रामपाल के अनुसार मंगल गांव के ही निवासी अमित का फोन मिलाकर बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसकी एक भी नहीं चली। सूचना पर यूपी पुलिस ने मृतक का शव रात में ही सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के पिता रामपाल की तहरीर पर चार-पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर अमित समेत कुछ लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed