फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   young man physically exploited the girl on the pretext of marriage in Lakhimpur kheri

युवती से दुष्कर्म: युवक ने शादी का झांसा देकर एक साल तक लूटी आबरू, अब दे दिया धोखा

Fri, 23 Jun 2023 05:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Jun 2023 05:26 PM IST
सार

युवक शादी का झांसा देकर एक साल तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में शादी से मुकर गया। पीड़ित युवती ने पुलिस को तहरीर दी है। उसका कहना है कि वह एक सप्ताह से चक्कर काट रही है, लेकिन पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 

विज्ञापन
young man physically exploited the girl on the pretext of marriage in Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ की युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने एक साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। कई बार होटल में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उसका कहना है कि वह एक सप्ताह से कोतवाली के चक्कर लगा रहा है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- संतान न होने पर बहू से दरिंदगी: ससुर ने बंधक बनाकर विवाहिता से किया दुष्कर्म, बेटे का करा दिया दूसरा निकाह
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक सहेली के जरिए से मोहल्ला लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी युवक से उसकी जान पहचान हो गई थी। युवक ने उससे नजदीकियां बढ़ा ली और शादी का झांसा दिया। युवती का कहना है कि वर्ष 2022 में वह परीक्षा देने लखनऊ गई थी तो वह युवक भी उसके साथ लखनऊ गया। उसने वहां एक होटल में कमरा बुक किया, जहां ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों के कमरे पर भी बुलाया 

युवक ने गोला में भी कई बार डरा धमका कर उसे दोस्तों के कमरे पर बुलाया और फिर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी का दबाव डाला तो युवक ने उसे बताया कि उसकी बहन मानसिक बीमार है, उसकी शादी के बाद ही वह शादी कर पाएगा। 

ये भी पढ़ें- UP : छह लड़कों ने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज कराई तो घर पर हमला; पीड़ित परिवार ने छोड़ा गांव

पीड़िता का कहना है कि 17 मई को वह फिर परीक्षा देने लखनऊ गई और गोला वापस आई तो युवक ने उसे फोन कर रात होने की बात कहकर घर छोड़ने के बहाने करीब 11 बजे गोला बाईपास के किनारे जंगल में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। अब युवक शादी से इनकार कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed