फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young man drowning in the canal Do not know second day

नहर में डूबे युवक का  दूसरे दिन भी पता नहीं 

Tue, 30 May 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। 
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।  Updated Tue, 30 May 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Young man drowning in the canal Do not know second day
नहर - फोटो : अमर उजाला
ड्यूटी पर जाने को कहकर निकला था घर से      
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी युवक सोमवार की शाम अलीगंज रोड पर सीतापुर ब्रांच की शारदा नहर में नहाते समय डूब गया था, जिसका दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के साथ उसकी काफी तलाश की लेकिन सफलता न मिलने पर अब पीएसी की फ्लैड स्क्वायड टीम बुलाई  है।       
मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी साजन(30) सोमवार की शाम को अपने दो अन्य साथियों के साथ एक बाइक पर सवार होकर अलीगंज रोड स्थित सीतापुर ब्रांच की शारदा नहर में नहाने गया था, जो नहर में नहाते समय डूब गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार वालों को बाइक नहर के पास खड़ी मिली और कपड़े भी पुल के किनारे सीढ़ियों पर रखे मिले थे। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुल से लेकर दो किलोमीटर आगे झाल तक उसकी तलाश की, किंतु दूसरे दिन भी साजन का कोई पता नहीं चल सका। सफलता न मिलने पर पीएसी की फ्लैड स्क्वायड टीम को बुलाया गया है। एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि नहर में डूबे युवक की तलाश की जा रही है। नहर को बंद कराया गया है।       
विज्ञापन

 ड्यूटी पर जाने की बाद कहकर निकला था साजन      
गोला गोकर्णनाथ। डूबे युवक के घर पर रोती बिलखती मां सुशीला और गर्भवती पत्नी पूजा ने बताया कि साजन सोमवार की सुबह नौ बजे ड्यूटी पर जा रहा है, कहकर घर से निकला था। साजन घरथनियां गांव में सफाईकर्मी के पद पर तैनात था। साजन को बिजुआ में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में भी जाना था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। किंतु नहर में नहाने जाना परिवार वालों के गले नहीं उतर रहा है। मां ने बताया कि उसके दो बेटे थे, जिसमें बड़े बेटे मोनू उर्फ राजन की दो फरवरी 2012 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब साजन ही उनके बुढ़ापे की लाठी था।      
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पिता को पड़ गया हार्ट अटैक      
गोला गोकर्णनाथ। साजन के नहर में डूबने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवारवाले घटनास्थल पर पहुंचे, तभी अचानक अपने बेटे को नदी में डूबने की सूचना से वद्ध पिता श्यामू महंत की तबियत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में लखनऊ रेफर किया गया है। परिवार वालों ने बताया कि पुत्र के गम में श्यामू को हार्टअटैक हुआ है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed