{"_id":"664338aee9873ff194026c38","slug":"young-man-dies-after-being-hit-by-train-in-lakhimpur-kheri-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत का कारण बना ईयरफोन: गाना सुनते रेल पटरी पर टहल रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से उड़े चीथड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत का कारण बना ईयरफोन: गाना सुनते रेल पटरी पर टहल रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से उड़े चीथड़े
Tue, 14 May 2024 03:40 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 14 May 2024 03:40 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के गोला कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के लिए ईयरफोन मौत का कारण बन गया। वह कानों में ईयरफोन लगाकर रेल पटरी पर टहल रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के गोला कोतवाली क्षेत्र में एक युवक कानों में ईयरफोन लगाकर रेलवे लाइन पर टहल रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा रजागंज और फरधान रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। घटना के वक्त उसके कानों में ईयरफोन लगा था, जिससे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गोला कोतवाली क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी सफाई कर्मी ऋषि कुमार गौतम का 18 वर्षीय पुत्र धीरेंद्र गौतम गोला के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ता था। मंगलवार सुबह वह रेलवे लाइन की तरफ गया था। वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसके चीथड़े उड़ गए।
विज्ञापन
धीरेंद्र के कानों मे ईयरफोन लगा था। घटना से पहले आसपास खेतों में काम कर रहे किसान उसे आवाज लगाते रहे, लेकिन कानों में ईयरफोन लगे होने से उसे न ट्रेन के आने की आवाज सुनाई दी और न ही लोगों के चिल्लाने की आवाज। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन