फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Years passed , did not become major roads

साल बीता, नहीं बन पाईं प्रमुख सड़कें

Fri, 25 Dec 2015 06:27 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 25 Dec 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
Years passed , did not become major roads
शहर की दो बदहाल सड़कें गढ़ी और नौरंगाबाद रोड। टूटी पड़ीं दोनों सड़कें  अब गड्डों में तब्दील हो गई हैं लेकिन पूरे साल तक इन टूटी सड़कों पर नगर पालिका की नजर नहीं पड़ी। अब इन सड़कों पर आए दिन हादसे हो रहे हैं लेकिन तब भी नगर पालिका नहीं चेत रही है।
विज्ञापन

नौरंगाबाद रोड के निर्माण को लेकर नगर पालिका की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया था, पिछले दिनों पालिका प्रशासन ने निर्माण कार्य के लिए करीब 70 लाख रुपये का एस्टीमेट भी बनाया गया और टेंडर का कार्य पूरा कर वर्क आर्डर हो गया, लेकिन इसके बाद सड़क निर्माण कार्य को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। लोगों की इस परेशानी पर जनप्रतिनिधि भी चुप्पी साधे हुए हैं। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य संबंधी फाइल को अभी प्रशासन से मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन

दूसरी सबसे बदहाल सड़क गढ़ी रोड है, जिसके निर्माण को लेकर नगर पालिका ने सर्वे का कार्य तो कराया है लेकिन निर्माण कार्य को लेकर अभी कोई प्रक्रिया नहीं शुरू की गई है। यहां बता दें कि गढ़ी रोड पर एसएसबी कैंप, बिजली उपकेंद्र, बिजली विभाग का स्टोर, कई विद्यालय मौजूद हैं। इसके अलावा शहर में इंट्री के लिए गढ़ी रोड काफी महत्वपूर्ण है।  लेकिन वर्षों से टूटी सड़क गड्डों में तब्दील हो गई हैं, जिस पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। शहर में ही कुछ साल पहले पाइप लाइन बिछाने के लिए तोड़ी गई जीजीआईसी रोड, आनंद टाकीज रोड, कचहरी रोड सहित कई प्रमुख सड़कें भी नगर पालिका की उदासीनता की शिकार हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका अवनींद्र कुमार ने बताया कि शहर में टूटी पड़ीं कई सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू कराया जाना है, जिसमें नौरंगाबाद और गढ़ी रोड भी शामिल है, इसके लिए प्रक्रिया शुरू करदी गई है। सभी सड़कों का स्टीमेट तैयार किया गया है। अनुमोदन मिलने के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
निर्माण पूरा होने के बाद भी नहीं जोड़े गए नाले
शहर में जल निकासी एक बड़ी समस्या है। नगर पालिका ने इससे निपटने के लिए मेला रोड, राजापुर और छाउछ में बड़े नालों का निर्माण कराया था, लेकिन पूरा एक साल गुजरने के बाद भी इन नालों को एक-दूसरे से नहीं जोड़ा गया है। नतीजतन, नाले पटते जा रहे हैं और उन पर रखे गए पत्थर भी टूटने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed