{"_id":"629cf6645e1f3d43ca67e7a0","slug":"year-passed-but-31-farmers-could-not-get-gifts-lakhimpur-news-bly4872154195","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल गुजरा, मगर 31 किसानों को नहीं मिल सके उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल गुजरा, मगर 31 किसानों को नहीं मिल सके उपहार
विज्ञापन
राजापुर मंडी मे किसानों को बांटने के लिए रखे कृषि यंत्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- करीब एक साल पहले निकाले गए ड्रा में खीरी के 33 किसानों के निकले थे उपहार
- मंडी समिति की कृषक उपहार योजना का 2019 से नहीं निकाला गया है लकी ड्रा
लखीमपुर खीरी। मंडी समिति की कृषक उपहार योजना वर्तमान समय से कई साल पीछे चल रही है।
एक अप्रैल 2018 से 30 सितंबर 2018 तक का छमाही बंपर ड्रा करीब एक साल पहले निकाला गया था, जिसमे खीरी के 33 किसानों के उपहार निकले थे। इसमें दो किसानों को ट्रैक्टर दिए गए, लेकिन 31 किसानों को अब भी उनके उपहार नहीं मिल पाए हैं। वहीं 2019 से अब तक लकी ड्रा नहीं निकाला जा सका है।
जनपद में छह लाख से अधिक किसान परिवार हैं, जिसमें से करीब चार लाख किसान गन्ना आपूर्ति करते हैं। वहीं शेष करीब दो लाख किसान रबी और खरीफ सीजन में गेहूं-धान समेत अन्य फसलों की खेती करते हैं, जिसे मंडी समिति में बिक्री करने पर किसानों को मंडी समिति द्वारा कृषक उपहार योजना के तहत कूपन जारी किए जाते हैं।
मंडी सचिव सुधांशु कुमार के मुताबिक, मंडी में गल्ला बेचने वाले किसानों को व्यापारियों द्वारा सिक्स आर रसीद दी जाती है, जिसके आधार पर पांच हजार रुपये तक की बिक्री पर एक कूपन, 20 हजार तक गल्ला बेचने पर चार कूपन दिए जाते हैं। इन कूपनों का लकी ड्रा लखनऊ स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति निदेशालय में किया जाता है। एक अप्रैल 2018 से 30 सितंबर 2018 तक किसानों को बांटे गए कूपनों का लकी ड्रा 2021 में निकाला गया था, जिसमें खीरी के कुल 33 किसानों के उपहार निकले। मोहम्मदी के फरेंदा निवासी बलकार सिंह और मैगलगंज निवासी दिनेश प्रकाश का ट्रैक्टर निकला था, जिन्हें ट्रैक्टर दिए जा चुके हैं। जबकि अन्य 31 किसान अभी उपहार पाने से वंचित हैं।
विज्ञापन
इसमें पलिया के पटिहा निवासी प्यारा सिंह, लखीमपुर निवासी कुमुद सिंह, प्रेमकुमार व बलदेव सिंह, तिकुनिया निवासी हरजिंदर सिंह व मातादीन, मोहम्मदी निवासी ठाकुर पाल का सोलर पॉवर पैक निकला है। इसी तरह मोहम्मदी निवासी किसान हरेंद्र, तिकुनिया निवासी प्यारा सिंह, गोला निवासी अजय श्रीवास्तव, लखीमपुर के मिठना बोझी निवासी जबर अली, लखीमपुर निवासी अरूण शंकर अवस्थी, गोला निवासी हरपाल सिंह व रामकली, तिकुनिया निवासी गंगाराम का मिक्सर ग्राइंडर निकला है।
गोला निवासी किसान गुरविंदर सिंह, तिकुनिया निवासी बलविंदर सिंह व राजाराम का पॉवर विनोइंग फैन निकला है। मोहम्मदी निवासी किसान अशोक कुमार, सुनील कुमार, मैगलगंज निवासी रामप्रताप, तिकुनिया निवासी परविंदर सिंह का पंपिंग सेट (आठ हार्सपॉवर) निकला है। गोला निवासी गुरप्रीत सिंह व रामगोपाल, तिकुनिया निवासी नीरज, गोला निवासी हरजीत कौर का पॉवर स्प्रेयर निकला है। गोला निवासी जसविंदर कौर, तिकुनिया निवासी रामाग्रह का रोपर निकला है। गोला निवासी मानवीर सिंह, लखीमपुर निवासी रामपाल का हैप्पी सीडर निकला है। उधर, मामला सामने आने के बाद अब जिम्मेदार अधिकारी कृषि यंत्रों का मंडी में लाए जाने का दावा कर रहे हैं।
कृषक उपहार योजना के तहत 2018 में किसानों को दिए गए कूपनों का लकी ड्रा हो चुका है, जिसमें खीरी के कुल 33 किसानों के उपहार निकले हैं। इसमें दो किसानों को ट्रैक्टर का वितरण कराया जा चुका है। शेष 31 किसानों को कृषि यंत्र बांटे जाने हैं। जल्द ही कृषि यंत्र संबंधित मंडी समितियों के माध्यम से किसानों को बांटे जाएंगे।
- सुधांशु कुमार, मंडी सचिव, राजापुर