{"_id":"615ab8418ebc3e626c195640","slug":"wounded-journalist-sccumbed-to-injuries-in-lakhimpur-khiri-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर कांड: हिंसा में घायल हुए पत्रकार की मौत, मरने वालों की संख्या हुई नौ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर कांड: हिंसा में घायल हुए पत्रकार की मौत, मरने वालों की संख्या हुई नौ
Mon, 04 Oct 2021 01:47 PM IST
अनुराग सक्सेना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:47 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी हिंसा में घायल एक पत्रकार की सोमवार को मौत हो गई। साधना न्यूज चैनल के संवाददाता रमन कश्यप रविवार को हुई हिंसा में घायल हो गए थे।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा में घायल एक पत्रकार की सोमवार को मौत हो गई। साधना न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर रमन कश्यप (35 वर्ष) की मौत हो गई। उनके पिता रामदुलारे ने पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचकर उनके शव की पहचान की है।
रविवार को केंद्रीय मंत्री के पुत्र की गाड़ी ने कुछ किसानों को रौंद दिया था। इस घटना में चार किसानों की मौत हो गई थी। इसके बाद आक्रोशित किसानों ने कई गाड़ियां फूंक दीं। प्रदर्शनाकिरयों ने गाड़ी के ड्राइवर सहित चार भाजपा कार्यकर्ताओं को मार दिया था।
अजय मिश्र के बेटे आशीष के खिलाफ मामला दर्ज
लखीमपुर हिंसा के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, किसानों ने आरोपी की गिरफ्तारी होने तक शवों का अंतिम संस्कार नहीं करने का ऐलान कर दिया है। इस मामले में मंत्री के बेटे सहित 14 लोगों के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।