लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को काशी विश्वनाथ का विधि विधान से पूजन कर विश्वनाथ धाम के नए स्वरूप का लोकार्पण किया। इसका सजीव प्रसारण हुआ। उधर, पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ का पूजन किया तो वहीं जिले में भाजपा नेताओं ने शिव मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक किया। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने शहर के शिवमंदिर में पीएम मोदी के पूजन का प्रसारण देखकर बाबा विश्वनाथ एवं हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।
उधर, नकहा ब्लॉक प्रमुख व भाजपा नेता पवन गुप्ता ने भाई संजय गुप्ता व उनकी सुनैना मनार के साथ ओयल के मेंढक मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि विधान से पूजन कर जलाभिषेक किया। ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सत्य और धर्म की तरफ अग्रसर है। सबका साथ सबका विकास प्रधानमंत्री की नीति का हिस्सा है। बाबा काशीनाथ धाम को को नया स्वरूप मिला है, जो बेहद अद्भुत है। अनूप शुक्ला, नीरज मिश्रा, राकेश गुप्ता, राजेंद्र अग्निहोत्री, जितेंद्र मिश्रा, अनिल तिवारी, नैमिष राज, अंकित अवस्थी, आदित्य सिंह आदि मौजूद रहे।