फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   worng

पोषाहार वितरण में हो रहा फर्जीवाड़ा

Thu, 06 Aug 2015 07:16 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 06 Aug 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले पोषाहार में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। डीपीओ, सीडीपीओ और मुख्य सेविकाओं के निरीक्षण में केंद्रों पर ढेरों कमियां पाई गई हैं। इन केंद्रों पर बच्चों की संख्या अधिक दर्ज कर पोषाहार में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है, जबकि बच्चों की उपस्थिति आधे से भी कम मिली हैं। डीपीओ ने इस मामले में 467 केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही कार्यकत्रियों के वेतन से 25 फीसदी पोषाहार के मूल्य की रिकवरी का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद एक अगस्त से जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। कुल 3503 में से अब तक 504 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया है। जिनमें डीपीओ अखिलेंद्र दुबे ने 17, जिले की नौ सीडीपीओ ने 152 और 57 मुख्य सेविकाओं ने 335 केंद्रों का हाल देखा है। डीपीओ के मुताबिक निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्रों पर तमाम खामियां मिली हैं। विभाग द्वारा दिए गए खिलौने बच्चों को नहीं दिए जा रहे हैं और न ही  केंद्रों पर खिलौने मिले हैं। केंद्रों पर बोर्ड नहीं लगे हैं और न ही ग्रोथ चार्ट ही पूरे किए गए हैं। सबसे बड़ी कमी यह मिली है कि केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति कम है, लेकिन रजिस्टर में उनकी संख्या दोगुनी है। बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा केंद्रों पर रजिस्टर में दर्ज बच्चों की संख्या के मुताबिक ही पोषाहार दिया जा रहा है। डीपीओ का कहना है कि निरीक्षण में केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति आधी मिल रही है। इससे स्पष्ट है कि कार्यकत्रियों द्वारा फर्जी रूप से पोषाहार और हाटकुक्ड सामग्री खारिज कर योजनाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। इससे लाभार्थी के हित का हनन हो रहा है, जो कि अपराध की श्रेणी में आता है और आपत्तिजनक भी है। डीपीओ ने यह भी कहा कि कार्यकत्रियों द्वारा पंजीकृत लाभार्थियों का 50 प्रतिशत की औसत उपस्थिति को आधार मानकर पोषाहार एवं हाटकुक्ड का मांग पत्र दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर भारी अनियमितता मिलने पर डीपीओ ने सीडीपीओ को निर्देश दिया है कि वे कार्यकत्रियों को नोटिस जारी कर 25 फीसदी पोषाहार और हाटकुक्ड की धनराशि की वसूली की कार्रवाई कराएं। डीपीओ ने ऐसा न करने पर संबंधित सीडीपीओ के खिलाफ भी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed