फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   World Diabetes Day awareness rally in the city turned out

विश्व मधुमेह दिवस पर शहर में निकली जागरूकता रैली

Tue, 15 Nov 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 15 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
World Diabetes Day awareness rally in the city turned out
dibetes - फोटो : amar ujala
नसीरूद्दीन मौजी मैदान में हुई जागरूकता गोष्ठी
विज्ञापन

गोष्ठी में मधुमेह से बचाव की दी गई जानकारी

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता गोष्ठी करते हुए शहर में जागरूकता रैली निकाली। सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर रैली को नसीरुद्दीन मौजी मैदान से रवाना किया और रैली यहीं पर आकर समाप्त हुई। रैली के माध्यम से लोगों को मधुमेह से बचाव के की जानकारी दी गई।

जिला एनसीडी सेल प्रभारी एवं एडिशनल सीएमओ डॉ.रवींद्र शर्मा ने बताया कि विश्व मधुमेह दिवस के मौके पर नसीरूद्दीन मौजी हाल में एक जागरूकता गोष्ठी हुई, जिसमें लोगों को मधुमेह से बचाव की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद शहर में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे सीएमओ डॉ.जावेद अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जेल रोड, अस्पताल रोड से होते हुए सदर चौराहा और हमदर्द दवाखाना होते हुए नसीरूद्दीन मौजी मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में एनसीसी कैडेट्स, हाईस्कूल और इंटर कालेज के छात्र-छात्राएं रेडक्रॉस वालेंटियर्स तथा एनसीडी स्टाफ के लोग शामिल हुए। इस दौरान सीएमएस डॉ. मनोज कुमार, एडिशनल सीएमओ डॉ. बीवी राम, जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. एके चौधरी, एनसीडी के नोडिल अधिकारी डॉ. आरएस मधौरिया, डॉ. एसके मिश्रा, आईएमए अध्यक्ष डॉ. रमेश मेहरोत्रा, एनसीसी अधिकारी सोरेन सिंह, गांधी विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम गौतम, रेडक्रास सोसाइटी की आरती श्रीवास्तव, डीपीओ डॉ. राकेश गुप्ता सहित विजय वर्मा, अनुराग सक्सेना, अनुज श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed