फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Workplace dust is Fankti file

दफ्तर में धूल फांकती रही फाइल

Tue, 11 Aug 2015 07:40 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 11 Aug 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
जिस बिजली लाइन के तार के गिरने के कारण करंट लगने से खीरी थाना क्षेत्र के हरौआ चौराहे पर एक व्यक्ति की मौत हो गई, उस लाइन को जर्जर बताकर बिजली विभाग ने दिसंबर 2013 में एस्टीमेट बनाया था और रुद्रपुर फीडर के तार बदलने पर जोर देते हुए फाइल अधीक्षण अभियंता सीतापुर के कार्यालय में भेजी थी लेकिन डेढ़ साल से ज्यादा का समय गुजरने के बाद भी यह फाइल अधीक्षण अभियंता के दफ्तर में ही धूल ही फांकती रही। उनके कार्यालय से तार बदलने की स्वीकृत ही नहीं मिली और न ही बजट आवंटित हो सका। इन्हीं तारों के टूटने से एक व्यक्ति की मौत हो जाने के प्रकरण में ईई, एसडीओ, जेई और लाइनमैन पर मुकदमा दर्ज किया है। इससे बिजली विभाग के अभियंता संघ में रोष है।
विज्ञापन

संगठन ने अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजकर इस बात की मांग करने की तैयारी कर है कि जहां-जहां जर्जर लाइनें हैं, वहां कोई हादसा न हो, इसके लिए बिजली सप्लाई बंद करने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

अभी हाल में ही हरौआ चौराहे पर टूटी पड़ी हाईटेंशन बिजली लाइन से चिपककर भानपुर गांव निवासी 50 वर्षीय जगदीश वर्मा की मौत हो गई थी। जगदीश नीमगांव थाना क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए साइकिल से जा रहा था। इस घटना से गांव के लोगों में काफी आक्रोश था, जिसके बाद बिजली अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस प्रकरण में अधिकारियों पर कार्रवाई होने के बाद बिजली विभाग में उच्च स्तर पर आ रही दिक्कतों को लेकर भी नाराजगी फैल रही है। एक अधिकारी का कहना है कि दिसंबर वर्ष 2013 में ही रुद्रपुर फीडर के तारों को बदलने की जरूरत बताई गई थी, लेकिन अधीक्षण अभियंता कार्यालय ने फाइल पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मितौली, बेहजम के भी प्रस्ताव लटके
जिले में जर्जर बिजली लाइनों को बदलने के लिए लखीमपुर और गोला डिवीजन से समय-समय पर एस्टीमेट अधीक्षण अभियंता के दफ्तर में भेजा जाता है, लेकिन 10 प्रस्तावों में महज एक-दो को ही स्वीकृति मिल पाती है। इसी तरह एक साल पहले मितौली और बेहजम क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनों को बदलने संबंधी फाइलें भी अधीक्षण अभियंता के दफ्तर में धूल फांक रही हैं।
ठेकेदारों की पैरवी से स्वीकृत होती हैं फाइलें
विभागीय सूत्रों के मुताबिक बिजली विभाग में उच्चाधिकारी अधीनस्थों से कहीं अधिक ठेकेदारों की पैरवी को महत्व देते हैं। लेकिन ठेकेदार भी उन्हीं फाइलों की पैरवी करते हैं, जिसमें उन्हें फायदा नजर आता है। इसके लिए वह डिवीजन स्तर से स्वीकृति के लिए फाइल निकलने के बाद अधीक्षण अभियंता दफ्तर में पैरवी करने लगता है। सूत्रों का कहना है कि कमीशनबाजी को लेकर ठेकेदारों की पैरवी मानी भी जाती है।  

एसडीओ आरबी सिंह ने बताया कि जिस बिजली लाइन से हादसा हुआ है, उसे बदलने के लिए दिसंबर 2015 में ही एस्टीमेट बनाकर अधीक्षण अभियंता के दफ्तर स्वीकृति के लिए भेज दिया गया था लेकिन फाइल को स्वीकृति नहीं मिलने से तारों को नहीं बदला जा सका। इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज होने से हैरानी हो रही है। इसे लेकर अभियंता संघ में नाराजगी है और अधीक्षण अभियंता को भी पत्र भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed