फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Worker killed with sharp weapon in Piprikalan

पिपरीकलां में मजदूर की धारदार हथियार से हत्या

Sun, 26 Dec 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Worker killed with sharp weapon in Piprikalan
सुनील। फाइल फोटो - फोटो : LAKHIMPUR
सिकन्दराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव पिपरीकलां में शुक्रवार को कोल्हू पर काम करने गए युवक का शव शनिवार सुबह गन्ने के खेत में मिला। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं। पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बेहजम चौकी क्षेत्र के गांव पिपरीकलां निवासी गया प्रसाद ने बताया कि उनका 26 वर्षीय पुत्र सुनील शुक्रवार को रोज की तरह पड़ोस के गांव भूलनपुर अशरफ के गन्ना कोल्हू पर काम करने गया था। शाम को गांव के साथी के साथ चला आया। रात में वह घर नहीं पहुंचा। सुबह साथी से पूछा तो उसने बताया कि घर से पहले चौराहे पर छोड़ दिया था। शनिवार सुबह गांव से कुछ दूर राजू के खेत में सुनील का शव मिला। शव पर धारदार हथियार के निशान थे। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह बेहजम चौकी प्रभारी के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद सीओ मितौली आदित्य कुमार ने भी जांच की। मृतक का मोबाइल नहीं मिला है। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

खेत में खोजा मोबाइल तो मिला खून से सना डंडा
सुनील का शव जिस खेत में मिला उसी खेत में कुछ देर बाद मृतक के परिवार के लोगों ने मोबाइल की तलाश शुरू की। इस दौरान मोबाइल नहीं मिला लेकिन गन्ने के खेत में खून से सना एक डंडा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद परिजन और ग्रामीणों से जानकारी ली है। मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा प्रकरण की जांच की जा रही है।
- आदित्य कुमार, सीओ मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed