फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Women voters will be decisive

Lakhimpur Kheri News: महिला मतदाता होंगी निर्णायक

Tue, 06 Dec 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Women voters will be decisive
लखीमपुर में सर्वाधिक महिला मतदाता 71245 तो गोला में 27128
विज्ञापन

जिले में महिला मतदाताओं की संख्या दो लाख के पार, कुल 4.5 लाख मतदाता
लखीमपुर खीरी। निकाय चुनाव को लेकर जिलेभर में हलचल तेज हो गई है। जिले की चार नगर पालिका और आठ नगर पंचायत के 212 वार्डों की अनंतिम आरक्षण सूची भी जारी हो चुकी है। इसको लेकर वोटों की गणित का दौर शुरू हो गया है। लखीमपुर की सीट सामान्य घोषित हुई है, जिसमें प्रत्याशी पुरुष और महिला कोई भी हो सकता है। ऐसे में प्रत्याशी खासकर महिला वोटरों को लुभाने में लगे हैं, क्योंकि चुनाव में महिला मतदाता निर्णायक साबित होने वाली हैं।
निकाय चुनाव में चार नगर पालिका एवं आठ नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष सहित 212 वार्डों के लिए सभासद पदों पर चुनाव होगा। पिछले दिनों चलाए गए अभियान में करीब 50 हजार नए मतदाता बने हैं। इनमें युवाओं एवं महिलाओं की संख्या सर्वाधिक है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में इस बार महिलाएं निर्णायक सबित होंगी, क्योंकि कुल 4,35,916 वोटरों में महिला मतदाताओं की संख्या 2,07,193 है। ऐसे में मौजूदा सभासद से लेकर प्रत्याशियों ने महिला मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए घर-घर जाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाय वार्ड महिला पुरुष कुल मतदाता
गोला 25 27128 29510 56638
पलिया 25 18392 19751 38143
मोहम्मदी 25 19087 21400 40487
लखीमपुर 30 71245 80535 151780
खीरी 16 14747 16539 31286
सिंगाही 13 7428 7760 15188
ओयल 11 5115 5354 10469
धौरहरा 14 13359 14517 27876
मैलानी 12 5491 6096 11587
बरवर 11 5642 5859 11501
निघासन 15 10637 11703 22340
भीरा 15 8922 9699 18621
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed