{"_id":"c0fdbe78dc762bb610d8ddea6eff43b2","slug":"women-from-election-posters-candidates-picture-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के पोस्टरों से महिला उम्मीदवारों के चित्र गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के पोस्टरों से महिला उम्मीदवारों के चित्र गायब
निघासन
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव की आहट के साथ ही ग्राम प्रधान पद के भावी उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। खास तो यह है कि अधिकांश चुनाव क्षेत्रों में भावी उम्मीदवार ही प्रचार के परिदृश्य से गायब हैं। ग्राम पंचायत निघासन का ग्राम प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। अभी तक जितने भी पोस्टर लगे हैं या स्टिकर चिपकाए गए हैं उनमें महिला उम्मीदवारों के नाम तो हैं, लेकिन उनकी फोटो की जगह उनके पतियों के फोटो छपे हैं।
निघासन ब्लाक में चौथे चरण में चुनाव होने हैं।
नामांकन भी सबसे बाद में होने हैं लेकिन चुनाव प्रचार अभी से जोर पकड़ गया है। निघासन ग्राम पंचायत में प्रधान सीट के लिए करीब एक दर्जन महिला दावेदारों के नाम सामने आए हैं। इन दावेदारों ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। गांवों की दीवारें पोस्टरों और स्टिकरों से पट गई हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि महिला सीट होने के बाद भी किसी पोस्टर या स्टिकर पर महिला उम्मीदवार की तस्वीर नहीं हैं। उनका नाम जरूर छपा है लेकिन फोटो गायब है। साथ ही उम्मीदवार से बड़े अक्षरों में उनके पति का नाम छपा है।
चुनाव प्रचार में यह अजीबोगरीब स्थिति मतदाताओं में चर्चा का विषय बनी हुई है। बहुत से मतदाता इन पोस्टरों को देखकर भ्रमित हो रहे हैं। एक भावी महिला उम्मीदवार का पोस्टर सबसे ज्यादा चर्चा में है जिसमें महिला के पति और दो बेटों के तो फोटो छपे हैं लेकिन उम्मीदवार महिला का नाम ही गायब है।
विज्ञापन
एक पोस्टर में एक व्यक्ति ने अपना नाम और फोटो छापते हुए प्रत्याशी के रूप में अपनी पुत्र वधू के नाम का जिक्र किया है। पोस्टर से यह पता नहीं चलता कि कि उनकी कौन सी पुत्र वधू उम्मीदवार है उसका नाम और फोटो भी गायब है। मतदाता इस बात को लेकर आशंकित हैं कि जब चुनाव प्रचार में ही महिला उम्मीदवारों के दर्शन नहीं हो रहे तो चुनाव के बाद क्या आलम होगा।