फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman's body found in verandah

घर के बरामदे में मिला महिला का शव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in verandah
म्रतक आसमा का फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
लखीमपुर खीरी। जिले की कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के नयागांव में विवाहिता की लाश घर के बरामदे में ही पड़ी मिली। गांव में ही रह रहे मृतका के रिश्तेदार ने उसके मायके वालों को सूचना दी | सूचना पर पहुंचे पिता ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा गांव निवासी जुबेर की पत्नी आसमा 25 का शव रविवार की सुबह उसके घर के बरामदे में मिल। जब ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने गांव में रह रहे आसमा के मौसा जलालुद्दीन को सूचना दी। जलालुद्दीन ने पुलिस और आसमा के मायके पृथ्वी पुरवा थाना मोती पुर जिला बहराइच में सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता नूर मोहम्मद जब पहुंचे तो आसमा का शव घर के बरामदे में पडा़ मिला।
विज्ञापन
पिता नूर मोहम्मद ने पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मृतका के शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है|
विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल पहले मृतका के पिता ने न्यायालय में दायर किया था दहेज उत्पीड़न का मुकदमा : मृतका के पिता नूर मोहम्मद के मुताबिक जब आसमा का पति जुबेर दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने लगा। दूसरी शादी करने की धमकी देने लगा तो उसके विरुद्ध न्यायालय में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था, लेकिन रिश्तेदारों के दबाव में आकर उस मुकदमे को वापस ले लिया गया। उसके बाद आसमा का पति जुबेर नई बाइक और पचास हजार रुपये की मांग करने लगा। जुबेर की दहेज की मांग न पूरी कर पाने की वजह से उसने बेटी की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed