फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman injured by beating with banka

महिला को बांके से मारकर किया घायल 

Sun, 18 Jun 2017 12:10 AM IST
सिकन्द्राबाद।
सिकन्द्राबाद। Updated Sun, 18 Jun 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Woman injured by beating with banka
घायल - फोटो : अमर उजाला
थाना नीमगांव क्षेत्र के मदारपुर गांव में जमीनी विवाद के चलते गांव निवासी रामानंद की पत्नी सुधा देवी की उसके परिवार के लोगों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि सिर पर बांका मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन

गांव मदारपुर निवासी सुधा देवी ने बताया कि उसका परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को वह घर पर अकेली थी। उसके पति बाहर गए थे। सुबह करीब 10 बजे परिवार के तीन-चार लोग घर में घुस आए और उसकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि सिर पर बांका मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसी तरह से वह अपने मायके गांव भुपतिपुर पहुंची और पूरी घटना बताई। घायल महिला के भाई अरुन ने यूपी 100 को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची यूपी 100 ने मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ डीके सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed