फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman in accident Including two deaths

हादसों में महिला  समेत दो की मौत 

Fri, 20 Jan 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सिकंद्राबाद।
अमर उजाला ब्यूरो  सिकंद्राबाद। Updated Fri, 20 Jan 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Woman in accident Including two deaths
accident - फोटो : graphic
थाना नीमगांव क्षेत्र में हुई दुर्घटना 
विज्ञापन

लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर ट्रैक्टर का पिछला पहिया अचानक निकल गया, जिससे ट्रैक्टर से गिरे चालक की ट्रॉली के पहिए के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पुत्र को मामूली चोटें आईं हैं। दूसरी घटना में बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। 

सीतापुर जिले के थाना पिसावां के गांव पड़रिया निवासी 45 वर्षीय गया प्रसाद ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहे थे। ट्रैक्टर पर उनका पुत्र शोभित भी सवार था। कुर्रेया ताल्लुकेदार गांव के पास ट्रैक्टर का पिछला पहिया अचानक निकल गया, जिससे पिता-पुत्र नीचे गिर गए। ट्रॉली के नीचे दबकर ट्रैक्टर चला रहे गयाप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा मामूली रूप से घायल हो गया। उधर इसी मार्ग पर गांव मलिगवां निवासी 55 वर्षीय जगरूता सड़क क्रॉस कर रही थी। इसी बीच बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। एसओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed