{"_id":"676310b32a781de33d090b07","slug":"woman-dies-18-hours-after-being-released-from-police-station-commotion-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-135352-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: थाने से छूटने के 18 घंटे बाद \nमहिला की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: थाने से छूटने के 18 घंटे बाद महिला की मौत, हंगामा
विज्ञापन
मृतक सुरजाना। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी महेवागंज/ फूलबेहड़। अवैध शराब बनाने और बेचने के आरोप में पकड़ी गई महिला की थाने से छूटने के 18 घंटे बाद घर पर ही मौत हो गई।
परिजनों ने पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाते हुए गांव में शव रख हंगामा शुरू कर दिया। सीओ के आश्वासन पर करीब छह घंटे बाद परिजन माने। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। फूलबेहड़ थाने के दरोगा श्रवण कुमार ने हमराही मोनू और बलबीर के साथ सोमवार सुबह अवैध कच्ची शराब बनाने और बेचे जाने की सूचना पर खमरिया गांव में दबिश दी थी। शराब बनाने और बेचने के आरोप में गांव के पंकज की पत्नी सुरजाना (32) को थाने ले गए। बताते हैं कि उसी दिन दोपहर बाद मुचलके पर सुरजाना को छोड़ दिया गया। ससुर राजकुमार और अन्य परिजन के साथ महिला घर पहुंची। फिर मंगलवार देर शाम उसकी मौत हो गई।
मृतका के पति पंकज और देवरानी माधुरी ने बताया कि थाने से घर आते समय रास्ते में ही सुरजाना ने पुलिस के पीटने की बात बताई। वह दर्द से कराह रही थी। मंगलवार को परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे।
इस बीच उसकी मौत हो गई। यह देख कोहराम मच गया। शव देख ग्रामीणों में भी आक्रोश फैल गया। परिजनों ने पुलिस की प्रताड़ना से मौत की बात कहकर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाया बुझाया और पोस्टमॉर्टम के लिए शव को कब्जे में लेने की कोशिश की, पर परिजन नहीं माने।
बवाल की आशंका में कई थानों की पुलिस और सीओ धौरहरा पीपी सिंह मौके पर पहुंचे। जांच कर कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। करीब छह घंटे बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।