फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman cut off private part of accused for molesting daughter young man said doctors made fun of him lot

बेटी से छेड़छाड़ की सजा: महिला ने काटा आरोपी का प्राइवेट पार्ट, युवक बोला- डॉक्टरों ने उड़ाया खूब मजाक

Wed, 17 Aug 2022 08:36 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, महेवागंज (लखीमपुर खीरी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, महेवागंज (लखीमपुर खीरी)। Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 17 Aug 2022 08:36 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक सदर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि महिला ने बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। अभी घायल की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
Woman cut off private part of accused for molesting daughter young man said doctors made fun of him lot
युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बुधवार को घर पहुंचे एक युवक के प्राइवेट पार्ट को चाकू से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि युवक ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ की। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए भेजकर महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला काफी दिनों से सदर कोतवाली क्षेत्र में एक नर्सरी में रुककर चौकीदारी और मजदूरी करती है। उसके साथ उसकी 12 साल की बेटी और 14 साल का बेटा भी रहता है। मंगलवार रात सदर कोतवाली सदर क्षेत्र के कमलापुर शिव कॉलोनी निवासी हरिशंकर (45) उसके घर आया था। परिचित होने के कारण वह वहीं रुक गया।

विज्ञापन

युवक उसकी बेटी से जबरदस्ती करने लगा
बुधवार सुबह किसी बात पर महिला और हरिशंकर में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस बीच युवक उसकी बेटी से जबरदस्ती करने लगा, जिस पर महिला ने एतराज जताया, लेकिन जब युवक नहीं माना तो महिला ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, इससे उसका प्राइवेट पार्ट बुरी तरह जख्मी हो गया।


 

महिला आरोपी को महेवागंज चौकी लेकर गई

महिला उसी हालत में आरोपी को महेवागंज चौकी लेकर गई, जहां उसने बेटी से दुष्कर्म की कोशिश और छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए मामले में तहरीर दी। चौकी पहुंचते ही पुलिस ने लहूलुहान हुए युवक को जिला अस्पताल मोतीपुर भेजवाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। 


 
विज्ञापन

इलाज में लापरवाही का आरोप

प्राइवेट पार्ट पर हमले से घायल युवक का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि इलाज से पहले डॉक्टरों और उनके सहयोगियों ने उसका खूब मजाक उड़ाया। वह अस्पताल पहुंचा तो पहले तो उसका मजाक उड़ाया गया बाद में चार घंटे तक उसका इलाज नहीं किया गया। चार घंटे बाद उसे इंजेक्शन लगाया गया और बाद में मारने पीटने की धमकी दी गई। बाद में उसे लखनऊ रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed