फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   woman arrested with lover for killing her husband in lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी: दूसरी पत्नी और उसके प्रेमी ने ली थी आफाक की जान, चाकू-ईंट से किए थे ताबड़तोड़ प्रहार

Fri, 15 Sep 2023 06:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Sep 2023 06:01 PM IST
सार

पुलिस ने आफाक हत्याकांड में खुलासा कर दिया है। आफाक का कत्ल दूसरी पत्नी पूनम और उसके प्रेमी छोटू ने किया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। इसके बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
woman arrested with lover for killing her husband in lakhimpur kheri
हत्यारोपी महिला और उसका प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी क्षेत्र में आफाक (45) की हत्या उसकी दूसरी पत्नी पूनम ने अपने प्रेमी छोटू उर्फ नदीम के साथ मिलकर की थी। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पूनम और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने हत्या की बात कबूली है। इसके बाद हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


कुकरा गांव निवासी आफाक अपनी दूसरी पत्नी पूनम और बेटी के साथ ढाका गांव के फार्महाउस पर करीब 10 साल से देखभाल करता था। आफाक की पहली पत्नी देहरादून में रहती है और उसकी बेटी आफाक के साथ रहती है। मंगलवार शाम करीब छह बजे वह फार्म हाउस से कुकरा ताजिया मेला देखने बाइक से अकेले गया था। बुधवार की सुबह उसका शव फार्म हाउस से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कथा के मंच पर डांस: ठुमके लगा रही थीं महिला डांसर, तभी पहुंच गए दरोगा; फिर हुआ कुछ ऐसा... वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पेट और कमर में थे गहर जख्म 

उसके पेट और कमर में धारदार हथियार के हमले से गहरे जख्म थे। आफाक के चाचा अतहर खां की तहरीर पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने मृतक की दूसरी पत्नी पूनम और उसके प्रेमी कुकरा गांव के छोटू उर्फ नदीम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पूनम और उसके प्रेमी को लेकर पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। पूनम के छोटू से प्रेम संबंध थे। आफाफ विरोध करता था। इस पर दोनों ने उसकी हत्या कर दी। 

पुलिस के मुताबिक प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की चाकू और ईंट से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो दोनों ने आफाक की हत्या करने का जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों का चालान भेज दिया है। एसओ मैलानी देवेंद्र गंगवार ने बताया कि आफाक हत्याकांड मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed