{"_id":"5f65f1628ebc3e32ac6ce387","slug":"womam-died-in-suspicious-circumstances-lakhimpur-news-bly4203270115","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का कमरे में लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता का कमरे में लटका मिला शव
विज्ञापन
मृतक के घर के बाहर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरवल (लखीमपुर खीरी)। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव ओधन्ना (गड़रियनपुरवा) में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे की छत के कुंडे से लटका मिला। वह चार दिन पहले ही पति के साथ विदा होकर ससुराल आई थी। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सदर कोतवाली के महेवा गांव निवासी सियाराम ने बताया कि पुत्री ऊषा देवी (22) की शादी दो वर्ष पहले फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव ओधन्ना (गड़रियनपुरवा) निवासी कुलदीप से की थी। शादी के कुछ दिन बाद कुलदीप हरियाणा में मजदूरी करने चला गया था। इस बीच पत्नी उषा मायके में रह रही थी। चार दिन पहले कुलदीप हरियाणा से घर वापस आया। अगले दिन ससुराल आया और पत्नी को विदा कराकर घर ले गया। परिजनों के मुताबिक किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज पत्नी ने शुक्रवार को कमरा अंदर से बंद कर लिया। परिजनों ने समझा कि डांट से नाराज होकर कमरे में लेटी होगी। देर शाम तक बाहर नहीं निकली। दरवाजा खटखटाया पर कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ दिया। छत के कुंडे में शव लटकता देख ससुरालियों के होश उड़ गए। देर शाम मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। पिता सियाराम ने पुलिस को सूचना दी। मृतका के पिता ने दहेज में बाइक और 40 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर बेटी का गला दबाकर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। सीओ आरके वर्मा ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
घरेलू विवाद में महिला ने फंदे से लटककर दी जान
ईसानगर। थाना क्षेत्र के गांव हटवा निवासी मनोज कुमार की पत्नी बिट्टो देवी (40) ने शुक्रवार की रात घर के एक कमरे में फंदे पर लटक कर जान दे दी। घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच हुई आपसी कहासुनी बताई जाती है। थाना निघासन के गांव दरेरी निवासी मृतका के भाई कमलेश कुमार ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रभारी निरीक्षक हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।