फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Witness summoned in Tikunia violence case, hearing today

Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा कांड में गवाह तलब, सुनवाई आज

Wed, 29 Apr 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 29 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Witness summoned in Tikunia violence case, hearing today
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा कांड मामले में जिला जज शिवकुमार सिंह की अदालत में बुधवार को सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी सहित पांच गवाहों की सूची अभियोजन गवाह के रूप में दाखिल की गई।
विज्ञापन

अदालत ने तत्कालीन जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौरसिया सहित तीन गवाहों को तलब कर लिया है। इनके बयान दर्ज करने के लिए बृहस्पतिवार को फिर से सुनवाई होगी। अभियोजन टीम की ओर से तिकुनिया हिंसा कांड मामले में बुधवार को जिला जज की अदालत में अभियोजन गवाहों में से पांच गवाहों की सूची अगले साक्षियों के रूप में प्रस्तुत की गई। इसमें तत्कालीन जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौरसिया, इंस्पेक्टर विमल गौतम, इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, एसडीएम अखिलेश यादव और सीओ गोला संजय नाथ तिवारी की गवाही दर्ज कराने की पेशकश की थी।
विज्ञापन

इसमें से जिला अधिकारी अरविंद कुमार चौरसिया, एसएचओ फूलबेहड़ रहे विमल गौतम और इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह को बृहस्पतिवार के लिए अदालत में तलब किया है। अभियोजन पक्ष को निर्देशित किया कि अविलंब तीनों साक्षियों पर समन नोटिस की तामीला कराते हुए उनके बयान बृहस्पतिवार को अदालत में दर्ज कराए जाएं। बाकी दो गवाहों के बयान इसके बाद दर्ज कराने की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed