{"_id":"3556f812eacb4af50c53e7cb097d2882","slug":"with-krishna-selfi-first-point-of-lucknow-varanasi-was-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी विद कृष्णा में लखनऊ की बिंदू प्रथम, वाराणसी की श्वेता रहीं द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी विद कृष्णा में लखनऊ की बिंदू प्रथम, वाराणसी की श्वेता रहीं द्वितीय
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 09 Sep 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सेल्फी विद कृष्णा प्रतियोगिता हुई, जिसमें लखनऊ की बिंदू बोरा को प्रथम, वाराणसी की श्वेता चतुर्वेदी को द्वितीय स्थान मिला। यह प्रतियोगिता व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से कराई गई जो छाई रही।
सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज की अंग्रेजी माध्यम शाखा ने जन्माष्टमी के अवसर पर जिले ही नहीं देश और विदेश में रह रहे भारतीयों को एक मंच पर लाने के प्रयास के तहत सेल्फी विद कृष्णा प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें प्रतिभागियों को श्रीकृष्ण की पोशाक पहने या कृष्ण की मूर्ति या फोटो के साथ फोटो व्हाट्सएप नंबरों और फेसबुक पर निश्चित समय में भेजनी थी। इस प्रतियोगिता का प्रचार फेसबुक, वाट्सएप के अलावा टेलीग्राम, हाइक और ट्वीटर पर भी किया गया। इसमें इसमें देश और विदेश से सेल्फी प्राप्त हुईं। प्रतियोगिता में लखनऊ की बिंदू बोरा को प्रथम, वाराणसी की श्वेता चतुर्वेदी एवं टीम को द्वितीय तथा लखीमपुर के सर्वेश श्रीवास्तव, गौरी तोलानी एवं गाजियाबाद की नेहा भसीन चढ्ढा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके अतिरिक्त निर्णायकों ने सर्वसम्मति से नाइजीरिया से भेजी गयी कनक बजाज की फोटो को विशेष पुरस्कार देने की घोषणा की। प्रतियोगिता के संयोजक विद्यालय के निदेशक विशाल सेठ एवं शिक्षक बलराम पांडेय तथा ललितेंद्र पांडे के विशेष योगदान के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्य मोहिनी रस्तोगी ने सराहना की।