{"_id":"2dc10a5d48004677209c639b5e45e81f","slug":"winners-will-receive-sms-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेताओं को मिलेगा एसएमएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेताओं को मिलेगा एसएमएस
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 25 Oct 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शायद यह पहला मौका है जब राज्य निर्वाचन आयोग ने हाईटेक व्यवस्था की है। आयोग के निर्देश पर इस बार जीते हुए उम्मीदवारों को उनके चुनाव परिणाम की सूचना मोबाइल पर एसएमएस के जरिए दी जाएगी। इसकी जिम्मेदारी ब्लाकों के संबंधित निर्वाचन अधिकारी को सौंपी गई है। आयोग ने यह भी कहा है कि मतगणना के तुरंत बाद उम्मीदवारों का चुनाव परिणाम ऑनलाइन कर दिया जाए। ताकि उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के साथ जनसामान्य को चुनाव परिणाम देखने में आसानी हो।
बता दें कि जिले में तीन चरण का मतदान हो चुका है। चौथे चरण का मतदान तीन ब्लाकों पलिया, निघासन और रमियाबेहड़ में 29 अक्तूबर को होना है। मतदान की तैयारी के साथ निर्वाचन आयोग ने मतगणना की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके तहत जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का विवरण आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। वर्तमान में आयोग ने जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का नामांकन और चुनाव परिणामों को फीड कराने के लिए एक ही आईडी और पासवर्ड दिया था, लेकिन अब सभी विकास खंडों को अलग-अलग आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया जा रहा है।
मतगणनास्थल पर दर्ज करा सकते हैं मोबाइल नंबर
आयोग को उपलब्ध कराए गए उम्मीदवारों के विवरण से मालूम हुआ है कि लगभग 35 प्रतिशत उम्मीदवारों द्वारा ही नामांकन पत्र में अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराया गया है। यह संख्या बहुत कम है। आयोग ने अतिरिक्त व्यवस्था कराई है कि यदि अब भी उम्मीदवार अपना मोबाइल नंबर मतगणनास्थल पर दर्ज करा सकते हैं। जिससे चुनाव परिणाम की जानकारी उन्हें मोबाइल पर एसएमएस पर मिलेगी।
विज्ञापन
आज आएंगे चौथे चरण के प्रेक्षक
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तीन ब्लाकों में मतदान के प्रेक्षक बनाए गए बाल विकास पुष्टाहार विभाग के अपर निदेशक राम नरायन सिंह सोमवार को जिले में आ रहे हैं। यहां पहुंचने के बाद प्रेक्षक चुनाव में लगे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और तैयारी का जायजा लेंगे। साथ ही वह पोलिंग बूथों पर भी भ्रमण करेंगे।