फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   wine

लाइसेंसी शराब दुकानों पर मारे छापे, शराब के 108 नमूने भरे

Sat, 21 Nov 2020 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
wine
शराब दुकान पर पौआ चेक करते आबकारी उपायुक्त जैनेंद्र उपाध्याय> mxbeo - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। प्रयागराज और हापुड़ में शराब पीने के बाद कई लोगों की मौत होने के बाद जिला प्रशासन और आबकारी विभाग में सनसनी फैल गई। शासन का निर्देश मिलते ही शनिवार को पूरा प्रशासन हरकत में आ गया और जिले भर में लाइसेंसी शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापा मारा गया। जिसमें टीमों ने विभिन्न ब्रांड की शराब के 108 नमूने भरे हैं। यह अभियान रविवार को भी जारी रहेगा, जिसमें सभी 361 दुकानों से संदिग्ध शराब के नमूने भरे जाने हैं।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी विजय ढुल एवं उप आबकारी आयुक्त लखनऊ मंडल जैनेंद्र उपाध्याय ने एलआरपी चौराहा, हीरालाल धर्मशाला, ओयल समेत कई अन्य स्थानों पर शराब दुकानों पर छापे मारे। एक साथ कई अधिकारियों को देख शराब दुकान पर खड़े ग्राहकों और सेल्समैन में अफरा-तफरी मच गई। उप आबकारी आयुक्त ने दुकान में रखे शराब स्टॉक व बोतलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अनुज्ञापियों की स्टॉक बुक सहित अन्य अभिलेखों की जांच की। वहीं शराब की बोतलों पर लगे बारकोड की भी जांच की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि शराब की ओवररेटिंग एवं मिक्सिंग की शिकायत मिली तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ पूरे जिले में गठित की गई विभिन्न टीमों ने देशी, विदेशी शराब की दुकानों पर छापे मारे और शराब के नमूने भरे। जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर ने बताया कि देशी/विदेशी शराब की कुल 361 दुकानों के सापेक्ष दोपहर तीन बजे तक 108 दुकानों से नमूने भरे गए हैं। शेष दुकानों की सैंपलिंग की प्रक्रिया जारी है। जिले भर की समस्त दुकानों की सैंपलिंग रविवार तक अनिवार्य रूप से पूरी कर ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed