फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Will increase income, build shops

आय बढ़ाने को होगा दुकानों का निर्माण

Sat, 30 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 30 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Will increase income, build shops
meeting - फोटो : amar ujala
जिला पंचायत की बैठक में 3657.50 लाख की कार्य योजना मंजूर
विज्ञापन

लाइसेंस शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव को भी दी मंजूरी

जिला पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक में कुल 3657.50 लाख रुपये की कार्य योजना को मंजूरी दी गई। बैठक में जिला पंचायत की आय बढ़ाने के लिए जिला पंचायत की खाली पड़ी भूमि पर दुकानों का निर्माण कराने निर्णय लिया गया। साथ ही जिला पंचायत की प्रचलित लाइसेंस उपविधियों की दरों में बढ़ोत्तरी करने को भी सदन ने मंजूरी दी।
जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विभिन्न योजनाओं के तहत पेश की कार्ययोजना अनुमोदित होने से जिले का सर्वांगीण विकास होगा। जिला पंचायत की आय बढ़ाने के लिए दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। जिला पंचायत की जो भूमि अवैध कब्जों में है, उस भूमि को चिह्नित कर अवैध कब्जों से मुक्त कराने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिले के विकास के लिए सभी सदस्यों और जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा की।
विज्ञापन

जिला पंचायत के सचिव अपर मुख्य अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कुल 3657.50 लाख रुपये की कार्ययोजना सदन के सामने पेश की। इस कार्ययोजना को संक्षिप्त चर्चा के बाद सदन ने मंजूरी दे दी। साथ ही जिला पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत लगने वाले विभिन्न कंपनियों/ संस्थाओं के मोबाइल फोन टावरों को विनियमित और नियंत्रित करने के उद्देश्य से बनाई गई उपविधि की मंजूरी भी सदन ने प्रदान कर दी। बैठक में जिला पंचायत की चालू लाइसेंसिंग दरों में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद सदन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बैठक में सांसद रवि प्रकाश वर्मा, विधायक कृष्ण गोपाल पटेल, राम सरन, शशांक यादव, राम सरन, सीडीओ अमित सिंह बंसल, कई ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


...जब सदर विधायक ने किया बहिष्कार, पटेल ने जताई नाराजगी
सदन में मंच पर अधिकारियों के बैठे होने और विधायकों को स्थान न दिए जाने से खफा सपा विधायक उत्कर्ष वर्मा बहिष्कार कर दिया और वह सदन छोड़कर चले गए। विधायक के जिला पंचायत बोर्ड की बैठक का बहिष्कार की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो र्गइं। पूछे जाने पर विधायक उत्कर्ष वर्मा ने कहा कि पहली बार जिला पंचायत की बैठक में विधायकों के प्रोटोकाल और आतिथ्य सम्मान का ख्याल नहीं रखा गया। अधिकारियों को मंच पर बिठाया गया, जबकि विधायकों को नीचे बैठाने की व्यवस्था की गई, जिसे बर्दाश्त नहीं कर सका, इसलिए बैठक छोड़कर चला आया। वहीं निघासन से सपा विधायक केजी पटेल ने भी जिला पंचायत बोर्ड बैठक में विधायकों को मंच पर स्थान न दिए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विधायकों को मंच पर स्थान नहीं दे सकते थे तो अधिकारियों को भी न बैठाते। हालांकि बाद में निघासन विधायक को मना लिया गया।


बैठक से पहले नवनिर्मित सभागार का हुआ लोकार्पण
बैठक शुरू होने से पहले जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज ने जिला पंचायत के नवनिर्मित सभागार का विधिवत लोकार्पण किया। यह सभागार पूरी तरह वातानुकूलित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। पुराने सभागार के छोटा पड़ने के कारण उसे तोड़ कर भव्य सभागार का निर्माण किया गया है। उद्घाटन के बाद इसी सभागार में जिला पंचायत की बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed