फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Will give life, will not give land

जान दे देंगे, नहीं देंगे जमीन

Fri, 18 Aug 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 18 Aug 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Will give life, will not give land
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
अधिग्रहण के खिलाफ लामबंद किसानों ने दिया ज्ञापन
विज्ञापन

 बिना सहमति के किसानों की भूमि आवास विकास परिषद द्वारा अधिग्रहीत किए जाने की कोशिश के खिलाफ राजापुर गांव के प्रभावित किसानों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर इस मामले में हस्तक्षेप करने और अधिग्रहण की कार्रवाई रोकने की मांग की। कहा कि किसान जान दे देंगे लेकिन किसी भी कीमत पर जमीन अधिग्रहीत नहीं होने देंगे।  
ज्ञापन में कहा गया कि आवास विकास परिषद ने वर्ष 2010 में एक अधिसूचना जारी कर राजापुर गांव की 317 एकड़ भूमि के अधिग्रहण का प्रस्ताव पारित किया था। इससे राजापुर स्थित अधिकतम उपजाऊ कृषि भूमि प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है इस गांव के लोग पहले की पांच परियोजनाओं आवास विकास कालोनी राजापुर, आईटीआई राजापुर, डायट राजापुर, इंडस्ट्रियल एस्टेट राजापुर और मंडी समिति राजापुर में अपनी अधिकतर भूमि अधिग्रहीत करवा चुके हैं। यदि यह अधिग्रहण होता है तो किसानों के सामने आजीविका की समस्या पैदा हो जाएगी।  
विज्ञापन

ज्ञापन में किसानों ने आशंका जताई है कि आवास विकास परिषद के अधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक आकर अधिग्रहण की कार्रवाई को आगे बढ़ाना चाहते हैं। ऐसा प्रयास 12 अगस्त को भी किया जा चुका है। ग्रामीणों के भारी विरोध के कारण यह कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी थी। अभी तक ग्रामीणों और भूमिधरों की आपत्तियों का निस्तारण नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा कि राजापुर के किसान किसी भी कीमत पर अपनी उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण के पक्ष में सहमत नहीं हैं। उसकी रक्षा के लिए प्राण तक दे सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने डीएम से मामले में हस्तक्षेप करने और अधिग्रहण की कार्रवाई रोकने की मांग की है। ज्ञापन देने वाले लोगों में विजयपाल, उमाशंकर, दिलीप, प्रदीप प्रकाश, निर्मल, ब्रह्मऋषि वर्मा, सुनील कुमार, मनोज कुमार, रामकुमार, विजयपाल, मेवालाल, रामचंद्र, स्वामी दयाल, मेवालाल, राकेश, दिनेश, नरेश, सुरेंद्र कुमार वर्मा आदि किसान शामिल रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed